यह ख़बर 08 नवंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

जर्मनी देगा भारत को 49.75 करोड़ यूरो की मदद

खास बातें

  • जर्मनी ने ऊर्जा, पर्यावरण, जलवायु संरक्षण तथा सतत आर्थिक विकास के लिए भारत को 49.75 करोड़ यूरो देने की प्रतिबद्धता जतायी है।
New Delhi:

जर्मनी ने ऊर्जा, पर्यावरण, जलवायु संरक्षण तथा सतत आर्थिक विकास के लिए भारत को 49.75 करोड़ यूरो देने की प्रतिबद्धता जतायी है। यह विकास सहायता वर्ष 2011 के लिए दी जाएगी। पिछले सप्ताह जर्मनी के आर्थिक सहयोग तथा विकास मंत्रालय तथा भारत के वित्त मंत्रालय ने अक्षय उर्जा, उर्जा दक्षता तथा बिजली क्षेत्र सुधार समेत जलवायु संरक्षण एवं जैव विविधता के क्षेत्र में सहयोग को लेकर प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। जर्मन दूतावास की ओर से जारी बयान के अनुसार जर्मनी ने वर्ष 2011 के लिये द्विपक्षीय, तकनीकी तथा वित्तीय सहयोग के तहत 49.7 करोड़ यूरो भारत को देने की प्रतिबद्धता जताई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com