खास बातें
- देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक जून को समाप्त सप्ताह में 2.402 अरब डॉलर घटकर 285.86 अरब डॉलर रह गया।
मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक जून को समाप्त सप्ताह में 2.402 अरब डॉलर घटकर 285.86 अरब डॉलर रह गया।
भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने साप्ताहिक आंकड़ों में यह जानकारी दी है। पिछले सप्ताह के दौरान भंडार 288.26 अरब डॉलर का था। यह चौथा लगातार सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है। रिजर्व बैंक द्वारा रुपये की गिरावट थामने के लिए डॉलर बिकवाली करने की वजह से यह गिरावट आई है।
अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों में गिरावट के कारण भी इस दौरान आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है।
रिजर्व बैंक ने कहा कि डॉलर में बताए जाने वाले विदेशी मुद्रा भंडार की परिसंपत्तियों में बदलाव भंडार में शामिल बाकी मुद्राओं के अवमूल्यन या सुधार के प्रभाव भी शामिल होते हैं। एक जून को विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 25,309 करोड़ डॉलर रह गया जो पहले 25,440 करोड़ डॉलर पर था। वर्षभर पहले की समान अवधि में यह भंडार 28,090 करोड़ डॉलर पर था। स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 2,661.8 करोड़ डॉलर से घटकर 2,558.5 करोड़ डॉलर रह गया।
वर्ष भर पहले की अवधि में तीन जून को यह मूल्य 2,439.1 करोड़ डॉलर था।