खास बातें
- केंद्र सरकार ने कुल 1,358 करोड़ रुपये मूल्य के 19 विदेशी निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को कुल 1,358 करोड़ रुपये मूल्य के 19 विदेशी निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक बुधवार को 1,358.07 करोड़ रुपये मूल्य के 19 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्तावों (एफडीआई) को मंजूरी मिली। सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव श्रीराम लिमिटेड का था। जिसके तहत उसमें 1,180 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश होगा। अन्य प्रमुख निवेश प्रस्तावों में एफएम रेडियो प्रसारण कम्पनी रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड का 45.47 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव शामिल था। सरकार ने इसके साथ ही 21 निवेश प्रस्तावों को फिलहाल टाल दिया। सरकार ने नौ निवेश प्रस्तावों को रद्द कर दिया।