खास बातें
- सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक आईपीओ लाने जा रहा है जिसकी प्रक्रिया इस हफ्ते शुरू हो जाएगी। खबरों के मुताबिक फेसबुक की कीमत 75 से 100 अरब डॉलर के बीच आंकी गई है।
नई दिल्ली: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक आईपीओ लाने जा रहा है जिसकी प्रक्रिया इस हफ्ते शुरू हो जाएगी। खबरों के मुताबिक फेसबुक की कीमत 75 से 100 अरब डॉलर के बीच आंकी गई है।
फेसबुक का आईपीओ अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट पर आने वाले सबसे बड़े शेयरों में से एक होगा। इस साल आने वाले आईपीओ से 10 अरब डॉलर इकट्ठे किए जा सकेंगे। ये गूगल की ओर से 2004 में इकट्ठे किए गए 1.9 अरब डॉलर को काफी पीछे छोड़ देगा।
मार्क जुकरबर्ग और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के उनके साथी छात्रों ने फेसबुक को 2004 में शुरू किया था और ये जल्द ही दुनिया की सबसे लोकप्रिय वेबसाइटों में से एक बन गई। कंपनी की ज्यादातर कमाई विज्ञापनों से होती है।