यह ख़बर 08 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

यूरो क्षेत्र में वृद्धि सितंबर तिमाही में 0.3 फीसदी रही

खास बातें

  • यूरो क्षेत्र के 16 देशों की आर्थिक वृद्धि 2010 में सितंबर तिमाही के दौरान केवल 0.3 फीसदी रही, जो इससे पिछली तिमाही के मुकाबले कम है।
लंदन:

यूरो क्षेत्र के 16 देशों की आर्थिक वृद्धि 2010 में सितंबर तिमाही के दौरान केवल 0.3 फीसदी रही, जो इससे पिछली तिमाही के मुकाबले कम है। यूरो क्षेत्र में आर्थिक वृद्धि को गति पकड़ना बाकी है। यूरो क्षेत्र में पिछले साल की जून तिमाही में आर्थिक वृद्धि 1.0 फीसदी थी। यूरो क्षेत्र में 16 देश हैं, जिनकी साझा करेंसी यूरो है। यूरोपीय संघ की सांख्यिकी इकाई यूरोस्टैट के आंकड़ों के मुताबिक यूरो क्षेत्र में पिछले वर्ष नवंबर के दौरान बेरोजगारी दर 10.1 फीसदी रही, जबकि यूरोपीय संघ में यह 9.6 फीसदी रहा। यूरोपीय संघ में 2.325 करोड़ लोग बेरोजगार हैं। इसमें 1.5924 करोड़ लोग यूरो क्षेत्र में स्थित हैं। आंकड़ों के अनुसार यूरो क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि सितंबर 2010 को समाप्त तिमाही में 0.3 फीसदी रही। इसी अवधि के दौरान 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ की आर्थिक वृद्धि 0.5 फीसदी रही। आर्थिक वृद्धि में कमी का प्रमुख कारण उपभोक्ता व्यय में कमी को बताया गया है। यूरोप में आर्थिक पुनरूद्धार की गति मंद रही है। यूनान और आयरलैंड जैसे क्षेत्र के कई देशों को ऋण संकट से जूझना पड़ा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com