यह ख़बर 26 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

प्रोविडेंड फंड के ब्याज दर में बदलाव नहीं, चालू वर्ष के लिए 8.75 ब्याज मिलेगा

नई दिल्ली:

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के न्यासी बोर्ड की मंगलवार को बैठक में वित्त वर्ष 2014-15 के लिए भविष्य निधि जमा की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह ब्याज दर वर्तमान में 8.75 प्रतिशत है। बताया जा रहा है कि यह ब्याज दरें यूनियनों के प्रतिनिधियों को स्वीकार्य नहीं है।

ईपीएफओ के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने आज की बैठक के एजेंडा में ब्याज दरों के भुगतान का मुद्दा सूचीबद्ध किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फिलहाल, इस समय नौकरी मिलने के समय 6,500 रुपये का मूल वेतन पाने वाले कर्मचारी ही ईपीएफओ योजनाओं के दायरे में आते हैं।