Dollar vs Rupee: शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़कर 81.60 रुपये पर पहुंचा

पिछले दिन यानी सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया (Dollar vs Rupee Rate) तीन पैसे की तेजी के साथ 81.68 पर बंद हुआ था.

Dollar vs Rupee: शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़कर 81.60 रुपये पर पहुंचा

Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 0.38 प्रतिशत गिरकर 106.28 पर आ गया. 

नई दिल्ली:

Dollar vs Rupee: विदेशी पूंजी की आवक और घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़कर 81.60 रुपये पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी ने भी स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया है. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.58 पर मजबूत खुला और फिर पिछले बंद भाव से 8 पैसे की वृद्धि दर्ज करते हुए 81.60 पर आ गया.

वहीं, सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया (Dollar vs Rupee Rate) तीन पैसे की तेजी के साथ 81.68 पर बंद हुआ था.

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.38 प्रतिशत गिरकर 106.28 पर आ गया. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)