यह ख़बर 15 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली, मुंबई दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में शुमार

खास बातें

  • राजधानी दिल्ली और वित्तीय केंद्र मुंबई को एक सर्वेक्षण में दुनिया के सबसे कम महंगे शहरों में शुमार किया गया है। इन दो महानगरों में कई वस्तुओं एवं सेवाओं का मूल्य सबसे निचले स्तर पर है।
नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली और वित्तीय केंद्र मुंबई को एक सर्वेक्षण में दुनिया के सबसे कम महंगे शहरों में शुमार किया गया है। इन दो महानगरों में कई वस्तुओं एवं सेवाओं का मूल्य सबसे निचले स्तर पर है।

स्विस बैंकिंग कंपनी यूबीएस द्वारा कराए गए एक अनुसंधान के मुताबिक, सबसे महंगे शहरों की सूची में दिल्ली और मुंबई निचले पायदान पर हैं। इस सर्वेक्षण में दुनिया भर के 72 शहरों को शामिल किया गया है।

अध्ययन में कहा गया है, दिल्ली और मुंबई में कई वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य सबसे निचले स्तर पर है। वहीं दूसरी ओर ओस्लो, ज्यूरिख और टोक्यो को दुनिया के शीर्ष सबसे महंगे स्थानों में शामिल किया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अध्ययन में जहां जिनेवा और कोपेनहैगेन को शीर्ष पांच सबसे महंगे शहरों में शुमार किया गया है, वहीं सोफिया, मनीला, बुचारेस्ट, मुंबई और दिल्ली को सबसे निचले पायदान पर रखा गया है। अध्ययन में 122 वस्तुओं तथा सेवाओं की कीमतों का अध्ययन कर इन शहरों की क्रय शक्ति का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन के अनुसार औसत सर्वाधिक वेतन तथा क्रय शक्ति के मामले में ज्यूरिख दुनिया में शीर्ष स्थान पर है।