यह ख़बर 31 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर फिसला, एशियाई बाजार में तेल चढ़ा

खास बातें

  • डॉलर की कमजोरी की वजह से निवेशकों की रुचि डॉलर मूल्य वाले जिंसों मसलन तेल में दिलचस्पी बढ़ी है, जिससे इसके दामों में तेजी आई।
सिंगापुर:

एशियाई कारोबार में मंगलवार को कच्चे तेल के दाम चढ़ गए। डॉलर की कमजोरी की वजह से निवेशकों की रुचि डॉलर मूल्य वाले जिंसों मसलन तेल में दिलचस्पी बढ़ी है, जिससे इसके दामों में तेजी आई। न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध जुलाई डिलिवरी का लाइट स्वीट क्रूड के दाम 35 सेंट चढ़कर 100.94 डॉलर प्रति बैरल हो गए। इसी तरह जुलाई डिलिवरी का ही ब्रेंट नॉर्थ सी क्रूड 58 सेंट बढ़कर 115.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सिंगापुर में फिलिप फ्यूचर्स की जिंस विश्लेषक ओन्ग यी लिंग ने कहा, यूरो तीन सप्ताह के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। ऐसी उम्मीद बन रही है कि यूनान को दूसरा बेलआउट मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इस उम्मीद की वजह से यूरो मजबूत हो गया है और डॉलर में कमजोरी दिखाई दे रही है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com