यह ख़बर 22 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

एफडीआई के प्रभाव पर अदालत ने केंद्र से पूछे सवाल

खास बातें

  • सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से पूछा है कि बहु ब्रांड रिटेल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति से पहले क्या उसने छोटे व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखा था। अदालत ने आश्चर्य व्यक्त किया कि कहीं यह निर्णय राजनीतिक मजाक तो नहीं है।
नई दिल्ली:

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से पूछा है कि बहु ब्रांड रिटेल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति से पहले क्या उसने छोटे व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखा था। अदालत ने आश्चर्य व्यक्त किया कि कहीं यह निर्णय राजनीतिक मजाक तो नहीं है।

न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा और न्यायमूर्ति एसजे मुखोपाध्याय की पीठ ने केंद्र सरकार से कहा, "आप एफडीआई को राजनीतिक मजाक के तौर पर लेकर आए हैं या इससे कोई लाभ भी है।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अदालत उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें कहा गया था कि बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के आने से 35 करोड़ भारतीयों की आजीविका छिन जाएगी।