यह ख़बर 25 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पीएमओ ने सीबीआई को हिंडाल्को कोयला दस्तावेज सौंपा

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को हिंडाल्को कंपनी को ओडिशा में कोयला ब्लॉक आवंटित किए जाने से संबंधित दस्तावेज केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया।

एक सूत्र ने कहा, "हमने तलबीरा कोयला ब्लॉक से संबंधित समूचा दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिया। हमने उनसे एक रसीद ली और कहा कि जब भी किसी जानकारी की जरूरत हो, उपलब्ध कराई जाएगी।"

सीबीआई ने मंगलवार को कोयला ब्लॉक पर 14वीं प्राथमिकी में हिंडाल्को और उसके साथ आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख को नामित किया

था।

सीबीआई ने पीएमओ से तलबीरा-2 और तलबीरा-3 कोयला ब्लॉक के विवरण मांगे, जिन्हें पीएमओ के फैसले के बाद 2005 में हिंडाल्को को आवंटित किया गया था। सीबीआई जांच पर आगे बढ़ने से पहले दस्तावेज का अध्ययन करना चाहती है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा है कि वह कानून से ऊपर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वह चाहते हैं कि सीबीआई उनसे कोयला ब्लॉक आवंटन

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पर सवाल पूछे।