खास बातें
- चीन के एक सरकारी विभाग ने मंगलवार को कहा कि मार्च के आखिर तक उस पर 751.26 अरब डॉलर विदेशी कर्ज बकाया था।
बीजिंग: चीन के एक सरकारी विभाग ने मंगलवार को कहा कि मार्च के आखिर तक उस पर 751.26 अरब डॉलर विदेशी कर्ज बकाया था।
स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक मध्यम से लम्बी अवधि का विदेशी कर्ज 193.56 अरब डॉलर का है, जबकि छोटी अवधि वाला कर्ज 557.7 अरब डॉलर का है।
चीन पर कुल आधिकारिक विदेशी कर्ज 480.16 अरब डॉलर है। इसमें से 76.67 फीसदी अमेरिकी डॉलर में है, जबकि 7.05 फीसदी और 8.23 फीसदी क्रमश: येन और यूरो मुद्रा में है।