टाटा संस के नए चेयरपर्सन : 'काबिल नेतृत्वकर्ता' चंद्रशेखरन को विशाल सिक्का ने कहा- गुड लक

टाटा संस के नए चेयरपर्सन : 'काबिल नेतृत्वकर्ता' चंद्रशेखरन को विशाल सिक्का ने कहा- गुड लक

टाटा समूह के नए चेयरपर्सन एन. चंद्रशेखरन एक काबिल नेतृत्वकर्ता हैं : विशाल सिक्का (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

टीसीएस (TCS) के प्रमुख एन. चंद्रशेखरन को टाटा समूह का चेयरपर्सन बनाए जाने पर इंफोसिस और विप्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) ने उन्हें बधाई दी है. गौरतलब है कि इंफोसिस और विप्रो दोनों ही सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में टीसीएस की प्रतिस्पर्धी कंपनियां हैं. इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति ने कहा कि चंद्रशेखरन को चुनौतियों का सामना करना होगा लेकिन टीसीएस में उन्होंने दिखाया है कि उनके पास इसकी क्षमता है. चंद्रशेखरन 21 फरवरी को अंतरिम चेयरपर्सन रतन टाटा से टाटा संस के चेयरपर्सन का पदभार संभालेंगे.

इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का ने कहा, ‘चंद्रशेखरन एक काबिल नेतृत्वकर्ता हैं और मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं.’ विप्रो के सीईओ अब्दाली जेड, नीमच वाला ने कहा कि टाटा की मूल्य प्रणाली के लिए चंद्रशेखरन एक आदर्श प्रतिरूप हैं और देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने के लिए एक अच्छा चयन हैं.

बता दें कि टाटा कन्सलटेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) के सीईओ तथा मैनेजिंग डायरेक्टर नटराजन चंद्रशेखरन को 100 अरब अमेरिकी डॉलर के टाटा समूह को नियंत्रित करने वाली होल्डिंग कंपनी टाटा सन्स का नया चेयरपर्सन बनाया गया है. इस बात की घोषणा गुरुवार को की गई.

 
natarajan chandrasekaran
(नटराजन चंद्रशेखरन)

टाटा संस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि चंद्रशेखरन को चयन समिति की सर्वसम्मत सिफारिश के बाद चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है. देश के सबसे बड़े आउटसोर्सर टीसीएस में वर्ष 2009 से मुख्य कार्यकारी की भूमिका निभा रहे 53-वर्षीय नटराजन चंद्रशेखरन को अक्टूबर में साइरस मिस्त्री को टाटा सन्स के चेयरपर्सन पद से हटाए जाने के कुछ ही दिन बाद निदेशक मंडल में शामिल किया गया था.

----- ----- ----- यह भी पढ़ें ----- ----- -----
टीसीएस (TCS) का मुनाफा अनुमान से रहा बेहतर, तीसरी तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ा
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----


इस घोषणा के बाद नटराजन चंद्रशेखरन ने कहा कि समूह अभी तीव्र बदलाव के दौर में है और उनका लक्ष्य होगा कि वह समूह की वृद्धि में नैतिकता और उन मूल्यों के साथ मदद कर सकें जिन आधार पर इसका निर्माण हुआ है. उन्होंने कहा कि सही मायनों में एक महान संस्थान का नेतृत्व करने के लिए चुने जाने पर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरे समूह को एक साथ बांधकर रखना उनकी जिम्मेदारी है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com