यह ख़बर 28 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

हवाई यात्रा अब होगी महंगी

खास बातें

  • लोकसभा में सोमवार को पेश आम बजट 2011-12 में हवाई यात्रा पर सेवा कर बढ़ाने से हवाई यात्रा अब पहले की अपेक्षा महंगी हो जाएगी।
New Delhi:

लोकसभा में सोमवार को पेश आम बजट 2011-12 में हवाई यात्रा पर सेवा कर बढ़ाने से हवाई यात्रा अब पहले की अपेक्षा महंगी हो जाएगी। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बजट पेश करते हुए कहा कि वह सस्ती श्रेणी में घरेलू हवाई यात्रा पर 50 रुपये और अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा पर 250 रुपये सेवा शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव रखते हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री ने व्यावसायिक और प्रथम श्रेणी की घरेलू हवाई यात्रा पर सेवा शुल्क में 10 फीसदी वृद्धि की घोषणा की और इसके किराए को अंतरराष्ट्रीय किराए की श्रेणी के समकक्ष लाने का प्रस्ताव रखा। पिछले साल जुलाई में मंत्रालय ने घरेलू हवाई यात्रा और किफायती श्रेणी की अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर सेवा शुल्क की अधिकतम सीमा टिकट के कुल मूल्य का 10 फीसदी तय की थी। इसके तहत घरेलू यात्रा में सेवा शुल्क 100 रुपये से अधिक नहीं होने और अंतरराष्ट्रीय किफायती श्रेणी की यात्रा में सेवा शुल्क 500 रुपये से अधिक नहीं होने की भी शर्त रखी गई थी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com