यह ख़बर 26 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 38 अंकों की तेजी के साथ बंद

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 37.61 अंकों की तेजी के साथ 19,893.85 पर और निफ्टी 8.40 अंकों की तेजी के साथ 5,882.25 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 37.61 अंकों की तेजी के साथ 19,893.85 पर और निफ्टी 8.40 अंकों की तेजी के साथ 5,882.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2.58 अंकों की गिरावट के साथ 19,853.66 पर खुला और 37.61 अंकों या 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 19,893.85 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने दिन भर के कारोबार में 19,997.28 के ऊपरी और 19,826.99 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.05 अंकों की गिरावट के साथ 5,872.80 पर खुला और 8.40 अंकों या 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 5,882.25 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 5,917.65 के ऊपरी और 5,864.10 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मिडकैप 11.45 अंकों की तेजी के साथ 5,627.58 पर और स्मॉलकैप 30.98 अंकों की तेजी के साथ 5,479.62 पर बंद हुआ। बीएसई के 13 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। स्वास्थ्य सेवा (0.84 फीसदी), बिजली (0.82 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.63 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.56 फीसदी) और धातु (0.55 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। पांच सेक्टरों तेल एवं गैस (1.14 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.99 फीसदी), रियल्टी (0.61 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.26 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.22 फीसदी) में गिरावट रही।