नई दिल्ली:
बेंगलुरु स्थित प्रमुख दवा निर्माता कंपनी बायोकॉन लिमिटेड को दिसंबर, 2013 में समाप्त तीसरी तिमाही में 104.99 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 14.41 प्रतिशत अधिक है।
इससे पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 91.76 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की एकीकृत कुल बिक्री भी बढ़कर 701.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 634.22 करोड़ रुपये थी।
तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कंपनी की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ ने कहा, वित्तवर्ष 2013-14 की तीसरी तिमाही का परिणाम हमारे लिए घटनाओं भरा रहा। इस तिमाही में अनेक शोध भी हमारे लिए मील का पत्थर साबित हुए।