यह ख़बर 20 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

वेनेजुएला का दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार का दावा

खास बातें

  • वेनेजुएला के तेल मंत्री ने कहा है कि उसके पास सर्वाधिक 297 अरब बैरल का तेल भंडार है, जो सउदी अरब के कुल तेल भंडार से अधिक है।
काराकस:

वेनेजुएला के तेल मंत्री ने कहा है कि उसके पास सर्वाधिक 297 अरब बैरल का तेल भंडार है, जो सउदी अरब के कुल तेल भंडार से अधिक है। वेनेजुएला के तेल मंत्री रफील रामिरेज ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, वर्ष 2010 के अंत तक हमारे पास 217 अरब बैरल तेल का भंडार था जो इस साल की शुरुआत में बढ़कर 297 अरब बैरल पर पहुंच गया है। ओपेक के सदस्य देशों में शामिल वेनेजुएला और लातिन अमेरिका कच्चे तेल के प्रमुख निर्यातक देश हैं। दोनों देशों ने के तेल भंडारण में इस साल 23 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com