खास बातें
- कंपनी की परिचालन आय 26 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 9280 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 7386 करोड़ रुपये थी।
New Delhi: बिजली उपकरण बनाने वाली सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को दिसंबर, 2010 में समाप्त तिमाही में 1,403 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो इससे पिछले साल की इसी तिमाही से 31 फीसदी अधिक है। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि इससे पिछले साल की इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 1,072 करोड़ रुपये का रहा था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 26 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 9,280 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 7,386 करोड़ रुपये थी। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी की आर्डर बुक 1,58,000 करोड़ रुपये पर थी।