'अरबपतियों की राजधानी' बना बीजिंग, न्यूयार्क को छोड़ा पीछे

'अरबपतियों की राजधानी' बना बीजिंग, न्यूयार्क को छोड़ा पीछे

प्रतीकात्मक तस्वीर

बीजिंग:

चीन की राजधानी बीजिंग अब दुनिया में अरबपतियों की नई राजधानी बन गई है। उसने इस मामले में अमेरिकी शहर न्यूयार्क को पीछे छोड़ दिया है। शंघाई की मासिक पत्रिका हुरन का प्रकाशन करने वाली कंपनी के अनुसार चीन की राजधानी ने 95 अरबपतियों के मुकाबले 100 का आंकड़ा हासिल कर न्यूयार्क को पछाड़ दिया है।

यह अध्ययन उन रपटों के कुछ महीनों बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि चीन में अरबपतियों की संख्या अब अमेरिका से अधिक है। इसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि चीन के अमीर लोग शेयर बाजार में जोरदार गिरावट और अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बावजूद संपदा का सृजन कर रहे हैं।

हुरन के संस्थापक रूपर्ट होगेवर्फ ने कहा कि उनकी संपदा की गणना 15 जनवरी के शेयर मूल्यों के हिसाब से की गई है, इस लिहाज से इसमें चीन के बाजार में पिछले छह माह के दौरान दर्ज 40 प्रतिशत गिरावट को शामिल किया गया है।

 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)