खास बातें
- बीबीसी ने हिंदी सहित अपनी छह भाषायी रेडियो सेवाओं का प्रसारण बंद करने का फैसला किया है। यह सेवा आगामी मार्च से बंद हो जाएगी।
नई दिल्ली: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन (बीबीसी) के रेडियो समाचार अब हिंदी में नहीं सुने जा सकेंगे। बीबीसी ने हिंदी सहित अपनी छह भाषायी रेडियो सेवाओं का प्रसारण बंद करने का फैसला किया है। यह सेवा आगामी मार्च से बंद हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि बीबीसी से पहले वॉयस ऑफ अमेरिका जैसे कई बड़ी प्रसारण संस्थाएं भी अपनी हिंदी रेडियो सेवाओं का बंद कर चुकी हैं। बीबीसी ने लागत खर्चों को घटाने के प्रयासों के तहत अगले तीन साल में पांच सेवाओं को बंद करने की योजना की पुष्टि की है। कंपनी कुल मिलाकर 32 भाषाओं में प्रसारण करती है। कंपनी ने कहा है कि कटौती कदमों के तहत तीन साल में 650 कर्मचारियों को हटाया जाएगा। बीबीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार बीबीसी वर्ल्ड सर्विस जिन छह और सेवाओं का रेडियो प्रसारण बंद करेगी उनमें हिंदी, इंडोनेशियाई, किर्गिज और नेपाली भी है। बीबीसी सूत्रों का कहना है कि शॉर्टवेब पर समाचारों का प्रसारण मार्च में बंद हो जाएगा। वैसे बीबीसी की ऑनलाइन सेवा जारी रहेगी।