यह ख़बर 28 जुलाई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आश्वासन के बाद ऑटो वालों की हड़ताल खत्म

नई दिल्ली:

दिल्ली में ऑटो यूनियन की हड़ताल खत्म हो गई है। हड़ताल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से बातचीत के बाद खत्म हुई। उन्होंने ऑटो वालों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

इससे पूर्व दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की मनमानी के खिलाफ आज ऑटो रिक्शा यूनियनों ने हड़ताल बुलाई थी। हालांकि हड़ताल का बहुत ज़्यादा असर देखने को नहीं मिला। कई ऑटो चालक आज भी सड़कों पर ऑटो दौड़ाते नजर आए।

दिल्ली ऑटो यूनियन ने ट्रैफिक पुलिस की ज़्यादतियों और ऑटो चालको की समस्याओं के प्रति दिल्ली प्रशासन और केंद्र सरकार के ठंडे रवैये से परेशान होकर हड़ताल का ऐलान किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यूनियन का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की मनमानि को लेकर ऑटो यूनियन ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह और ज्वाइंट सीपी अनिल शुक्ला से इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।