खास बातें
- वीडियो कॉलिंग के लिए गतिरोध खत्म होने के साथ ही भारती एयरटेल ने एक सप्ताह के भीतर 3जी मोबाइल सेवाएं शुरू करने की तैयारी की है।
New Delhi: मोबाइल फोन पर वीडियो कॉलिंग के लिए गतिरोध खत्म होने के साथ देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने एक सप्ताह के भीतर 3जी मोबाइल सेवाएं शुरू करने की तैयारी की है। भारती एयरटेल के सीईओ संजय कपूर ने बताया, हम अगले छह-सात दन में अपनी 3जी सेवाओं की व्यावसायिक शुरुआत के बारे में घोषणा करेंगे। यह पूछे जाने पर कि कंपनी किन सर्किलों में यह सेवा शुरू करेगी, कपूर ने कहा कि इसके बारे में जल्द ही घोषणा की जाएगी। भारती ने देश के 22 दूरसंचार सर्किलों में से 13 सर्किलों में 3जी सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम हासिल किया है। हाल ही में सरकार ने मोबाइल नेटवर्क पर वीडियो कॉल की सुविधा की इस शर्त के साथ अनुमति दे दी कि ऑपरेटर 31 जुलाई तक इस पर निगरानी की सुविधा उपलब्ध कराने की शपथ लेंगे।