एयरएशिया इंडिया ने जेआरडी टाटा को अनोखे अंदाज में दिया सम्मान

हैदराबाद : एयरएशिया इंडिया ने विमान के बाहरी हिस्से में जेआरडी टाटा की तस्वीर वाले चौथे विमान का आज अनावरण किया। भारतीय उपमहाद्वीप में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र के नायक रहे जेआरडी के सम्मान में विमानन कंपनी ने विमान के बाहरी हिस्से में उनकी तस्वीरें बनाईं हैं। इस विमान का नाम 'द पायनियर' रखा गया है।

एयरएशिया इंडिया के इस चौथे विमान के बाहरी आवरण पर जेआरडी की पुस मॉथ के साथ तस्वीर छपी है। जेआरडी ने यह विमान 15 अक्तूबर 1932 को उड़ाया था, जिसके बाद टाटा एयरलाइंस का जन्म हुआ और उप महाद्वीप में आम लोगों के लिए विमान सेवा शुरू हुई।

इस विमान का अनावरण एयरएशिया इंडिया के मुख्य कार्यकारी मिट्टू चांडिल्य, एयर एशिया के समूह मुख्य कार्यकारी टोनी फर्नांडीस, एयरएशिया इंडिया के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन एन टाटा ने यहां जीएमआर के एयरो टेक्निक एमआरओ हैंगर में किया।

चांडिल्य ने कहा 'हम एयर एशिया इंडिया के विकास की खुशी में उस व्यक्ति को सम्मानित करना चाहते हैं, जिनके बगैर भारत में विमानन असंभव होता। टाटा समूह ने भारतीय विमानन को बड़े पैमाने पर आकार दिया और इससे एयरएशिया इंडिया के लिए भी बड़ी मदद मिली।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फिलहाल एयरएशिया के गंतव्य नेटवर्क में बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, गोवा, चंडीगढ़, जयपुर और पुणे है।