नई दिल्ली : एयर इंडिया ने देशभर में अपने कार्यस्थलों को एकसाथ लाने की रणनीति के तहत सितंबर से उन कार्यालयों को खाली करना शुरू कर दिया है जिनका संचालन अभी सरकारी स्वामित्व वाली संपत्तियों से हो रहा है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि कि एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर एशिया इंडिया के कार्यालय अगले वर्ष मार्च से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बने आधुनिक कार्यालय परिसर से संचालित होंगे. यह कंपनी की समेकन की रणनीति के तहत किया जा रहा है जिससे सहयोग बेहतर हो सके और नई प्रौद्योगिकियों को सुगमता से लागू किया जा सके.