SC एक्सपर्ट कमेटी से मिली क्लीन चिट के बाद Adani Group के शेयरों ने भरी तेज रफ्तार, मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये के पार

Adani Group Stocks: आज अदाणी ग्रुप के जिन शेयरों में अपर-सर्किट लगा है उनमें अदाणी टोटल गैस, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी ट्रांसमिशन, NDTV और अदाणी पावर शामिल हैं.

SC एक्सपर्ट कमेटी से मिली क्लीन चिट के बाद Adani Group के शेयरों ने भरी तेज रफ्तार, मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये के पार

Adani Group Stocks: आज अदाणी ग्रुप फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises के शेयरों में 17 फीसदी से अधिक की तेजी आई है.

नई दिल्ली:

Adani Group Stocks: अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट कमिटी से मिली क्लीन चिट के बाद अदाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है. इसके चलते आज यानी 22 मई के कारोबार में अदाणी-ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप (Adani Group m-cap) सामूहिक रूप से बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. इसके साथ ही ग्रुप के कई शेयरों में अपर सर्किट लगा है.

आज अदाणी ग्रुप फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में 17 फीसदी से अधिक की तेजी आई है. दोपहर 12 बजकर 3 मिनट के करीब अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 337.00 रुपये यानी 17.23% की तेजी के साथ 2,293.05 रुपये पर पहुंचकर कारोबार करता नजर आया. 

v46kjkt8

आज के शुरुआती कारोबार से ही अदाणी एंटरप्राइजेज अदाणी ग्रुप के शेयरों में शानदार खरीदारी देखी जा रही है. जिसकी बदौलत अदाणी एंटरप्राइजेज का मार्केट कैप 2.60 लाख करोड़ के पार चला गया है. 

आज अदाणी ग्रुप के जिन शेयरों में अपर-सर्किट लगा है, उनमें अदाणी टोटल गैस, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी ट्रांसमिशन, NDTV और अदाणी पावर शामिल हैं. इन पांचों शेयरों में आज 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है. इसके अलावा बाकी शेयरों जैसे अदाणी विल्मर (9.99%),अदाणी पोर्ट्स (6.67%), और अंबुजा सीमेंट (6.18%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

0ckud3ng
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 19 मई 2023 को भी अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. दरअसल, अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट कमिटी ने अदाणी ग्रुप को क्लीन चिट दी. सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अदाणी ग्रुप किसी भी नियमों का उल्लंघन नहीं किया है. जिसके बाद शुक्रवार को अदाणी ग्रुप के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली.इस तरह आज लगातार दूसरा दिन है, जब अदाणी ग्रुप के शेयरों में उछाल आया है. इससे अदाणी ग्रुप के शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों को भारी मुनाफा हो रहा है.



(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)