खास बातें
- बंबई शेयर बाजार (बीएसई) ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए सेंसेक्स में जबर्दस्त उतार-चढ़ाव के मामले में 3,475 अंक का खटका तय किया है।
मुंबई: बंबई शेयर बाजार (बीएसई) ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए सेंसेक्स में जबर्दस्त उतार-चढ़ाव के मामले में 3,475 अंक का खटका तय किया है।
इसका मतलब, अगर इस दौरान कारोबार में भारी अस्थिरता के चलते सेंसेक्स किसी दिन 20 प्रतिशत या 3,475 अंक ऊपर या नीचे चला जाता है तो कारोबार दिनभर के लिए रोक दिया जाएगा।
बीएसई द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, संवेदी सूचकांक में 10 प्रतिशत, 15 प्रतिशत और 20 प्रतिशत के उतार-चढ़ाव की स्थित में सर्किट ब्रेकर लागू होंगे जिनमें कारोबार कुछ समय के लिए रोका जाता है।