यह ख़बर 27 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

तिहाड़ के 142 कैदियों को मिली नौकरी

खास बातें

  • तिहाड़ जेल में इस वर्ष पहली बार चलाए गए रोजगार नियोजन अभियान में शुक्रवार को कुल 142 कैदियों को नौकरी मिली।
नई दिल्ली:

तिहाड़ जेल में इस वर्ष पहली बार चलाए गए रोजगार नियोजन अभियान में शुक्रवार को कुल 142 कैदियों को नौकरी मिली। सजा पूरी कर चुके कैदी अब बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे।

पांच कम्पनियों ने 175 कैदियों से साक्षात्कार लिए थे, जिनमें से 142 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। इनमें 13 महिलाएं हैं। साक्षात्कार का आयोजन शुक्रवार को जेल परिसर में ही किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों का वेतन पैकेज 7,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक तय किया गया। फ्रंटलाइन सेक्युरिटीज ने 28 वर्षीय सुनील गुप्ता को सबसे अधिक पैकेज देने की पेशकश की है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

नियोजन अभियान चलाने वाली अन्य कम्पनियों में इक्या ग्लोबल, कॅरियर क्राफ्ट, फ्यूचर मैसन और वेदांता फाउंडेशन शामिल हैं। जेल में चलाया गया यह चौथा अभियान है।