Vijaypat Singhania Net Worth and Family: विजयपत सिंघानिया अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए, उनके परिवार में अब कौन-कौन हैं?

Raymond Group Vijaypat Singhania Passes Away: विजयपत सिंघानिया अपने पीछे सिर्फ संपत्ति नहीं, बल्कि एक ऐसा ब्रांड छोड़ गए हैं जो आज घर-घर में पहचाना जाता है. उनकी असली संपत्ति वो विजन है, जिसने कपड़े के व्यवसाय को अंतरराष्ट्रीय स्तर का फैशन ब्रांड बनाया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Vijaypat Singhania Net Worth and Family Tree: विजयपत सिंघानिया के परिवार में अब कौन-कौन हैं, उनकी कितनी संपत्ति?

रेमंड (Raymond) जैसे दिग्गज साम्राज्य को ग्‍लोबल ब्रैंड बनाने वाले विजयपत सिंघानिया (Vijaypat Singhania) भारतीय उद्योग जगत की उन चंद हस्तियों में रहे हैं, जिनकी चर्चा सिर्फ उनकी दौलत के लिए नहीं, बल्कि उनके शाही अंदाज और साहसिक कार्यों के लिए भी होती रही है. उनके निधन के बाद हर कोई इस 'कंप्लीट मैन' की कहानी जानना चाहता है. विजयपत सिंघानिया ने हमेशा अपने परिवार को एक मजबूत विरासत देने की कोशिश की. हालांकि जीवन के अंतिम वर्षों में कुछ व्यक्तिगत उतार-चढ़ाव रहे, लेकिन फिर सिंघानिया परिवार में सबकुछ ठीक हो गया था. उनका नाम आज भी भारतीय कॉर्पोरेट जगत में सम्मान के साथ लिया जाता है. 

कैसा है सिंघानिया का परिवार?

विजयपत सिंघानिया का परिवार बिजनेस और रसूख की दुनिया का एक बड़ा नाम रहा है. उनके परिवार की बात करें तो उनके पिता कैलाशपत सिंघानिया तीन भाई थे- पदमपत, कैलाशपत और लक्ष्मणपत. पिता कैलाशपत सिंघानिया. विजयपत और पदमपत सिंघानिया, दोनों भारत के प्रसिद्ध 'जेके ग्रुप' (JK Group) के संस्थापक लाला कमलापत सिंघानिया के पोते थे. लाला कमलापत सिंघानिया के तीन बेटे थे- पदमपत, कैलाशपत और लक्ष्मणपत. पदमपत सिंघानिया, कमलापत सिंघानिया के सबसे बड़े बेटे थे, जबकि विजयपत सिंघानिया कैलाशपत सिंघानिया के बेटे हैं. 

सिंघानिया परिवार के बीच व्यवसाय का बंटवारा होने पर रेमंड ग्रुप (Raymond Group) कैलाशपत सिंघानिया के हिस्से में आया था, जिसे बाद में उनके बेटे विजयपत सिंघानिया ने संभाला. वहीं पदमपत सिंघानिया ने कानपुर स्थित जेके संगठन (JK Organisation) की कमान संभाली थी. 

पदमपत सिंघानिया को जेके ग्रुप को ऊंचाइयों पर ले जाने और औद्योगिक जगत में उनके योगदान के लिए जाना जाता है. वहीं रेमंड को एक ग्लोबल ब्रांड बनाने का श्रेय विजयपत सिंघानिया को जाता है. विजयपत को विमानन (Aviation) के क्षेत्र में उनके विश्व रिकॉर्ड के लिए भी जाना जाता है.  

Advertisement

मौजूदा दौर की बात करें तो उनके परिवार में मुख्य रूप से उनके बेटे गौतम सिंघानिया हैं, जो वर्तमान में रेमंड समूह की कमान संभाल रहे हैं. इसके अलावा उनके परिवार में उनकी बहुएं और पोते-पोतियां हैं. 

सिंघानिया परिवार में कौन-कौन?

विजयपत सिंघानिया का परिवार अपने व्यवसायिक साम्राज्‍य के चलते चर्चा में रहा है. उनके परिवार में मुख्‍यत: उनके बेटे गौतम सिंघानिया कारोबार की कमान देख रहे हैं. 

Advertisement
  • गौतम सिंघानिया (बेटे): विजयपत सिंघानिया के छोटे बेटे और रेमंड समूह के वर्तमान CMD हैं, जो कारोबार को आगे बढ़ा रहे.   
  • मधुपति सिंघानिया (बड़े बेटे): विजयपत सिंघानिया के बड़े बेटे, अपने परिवार के साथ अलग होकर सिंगापुर में बस गए थे.  
  • नवाज मोदी सिंघानिया (बहू): गौतम सिंघानिया की पत्नी (अब अलग हो चुकी हैं). उनके और गौतम के बीच विवाद भी चर्चा में रहा था. 
  • पोतियां: गौतम और नवाज की दो बेटियां हैं- निहारिका और निसा.

कितनी संपत्ति छोड़ गए विजयपत सिंघानिया? | Net Worth

विजयपत सिंघानिया की कुल संपत्ति का सटीक आंकड़ा देना थोड़ा जटिल है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवनकाल में ही अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उत्तराधिकार के तौर पर सौंप दिया था. एक समय उनकी संपत्ति 12000 करोड़ बताई जाती रही है. 

कभी हजारों करोड़ रुपये के मालिक रहे विजयपत सिंघानिया ने साल 2015 के आसपास रेमंड लिमिटेड में अपनी पूरी हिस्सेदारी (करीब 37 प्रतिशत शेयर) अपने बेटे को ट्रांसफर कर दी थी. उस समय केवल उन शेयरों की कीमत 1,000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी.

प्रॉपर्टी और अन्य निवेश की बात करें तो मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित प्रसिद्ध 'जेके हाउस' (JK House) में उनका हिस्सा और देश-विदेश में फैली कई अचल संपत्तियां उनकी कुल नेटवर्थ का हिस्सा रही हैं.

वो केवल एक बिजनेसमैन नहीं, बल्कि एक उत्साही पायलट भी थे. उन्होंने हॉट एयर बैलून में सबसे ऊंचाई पर उड़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था. उनके पास निजी विमानों और लग्जरी कारों का भी शानदार कलेक्शन रहा है.

Advertisement

विरासत जो दौलत से बड़ी है

विजयपत सिंघानिया अपने पीछे सिर्फ बैंक बैलेंस नहीं, बल्कि एक ऐसा ब्रांड छोड़ गए हैं जो आज घर-घर में पहचाना जाता है. उन्होंने एक छोटे से कपड़े के व्यवसाय को अंतरराष्ट्रीय स्तर का फैशन ब्रांड बनाया. उनकी असली संपत्ति वह विजन है, जिसने भारतीय पुरुष परिधान (Men's Wear) की परिभाषा बदल दी. विजयपत सिंघानिया का जाना सिंघानिया परिवार में एक युग का अंत बताया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: रेमंड के 'कंप्‍लीट मैन', पद्म विभूषण, गगनचुंबी विश्व रिकॉर्ड! शख्‍स नहीं शख्सियत विजयपत सिंघानिया की कहानी

Featured Video Of The Day
India In Motion | Sustainable Bharat: सेवा और संरक्षण की एक अटूट विरासत