Vermi Compost Business Plan: आज के दौर में सिर्फ नौकरी के भरोसे रहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि कंपटीशन बहुत है और महंगाई के हिसाब कमाई उतनी नहीं है. ऐसे में अगर आप खुद का कुछ शुरू करने की सोच रहे हैं, तो वर्मी कंपोस्ट यानी केंचुआ खाद का बिजनेस आपके लिए नोट छापने की मशीन साबित हो सकता है. इसे किसान काला सोना भी कहते हैं. ऑर्गेनिक फल और सब्जियों की बढ़ती डिमांड की वजह से इस खाद की मांग गांव से लेकर शहरों तक जबरदस्त है. आइए जानते हैं, आप महज 100 वर्ग मीटर की जगह से कैसे लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं.
कैसे शुरू करें वर्मी कंपोस्ट का बिजनेस?
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको बहुत बड़ी जमीन की जरूरत नहीं है. महज 100 वर्ग मीटर की बंजर या उपजाऊ जमीन पर आप इसे शुरू कर सकते हैं. इसमें सबसे पहले छोटे-छोटे बेड बनाए जाते हैं, जिनमें कचरा और गोबर भरा जाता है. इसके बाद इनमें केंचुए डाल दिए जाते हैं, जो इस गोबर को खाकर उसे कीमती खाद में बदल देते हैं. अच्छी बात यह है कि यह खाद सिर्फ 3 महीने में तैयार हो जाती है, यानी आप साल में 4 बार प्रोडक्शन ले सकते हैं.
कितना आएगा खर्च? ये रहा लागत का पूरा हिसाब
वर्मी कंपोस्ट बिजनेस की लागत को आसानी से समझें ले. बेड और शेड बनाने, जरूरी मशीनें और केंचुए खरीदने में करीब 1.5 लाख रुपये का खर्च आता है. यह खर्च आपको बार-बार नहीं करना होगा.वहीं, गोबर, कचरा, मजदूर, पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन पर साल भर में करीब 1.5 लाख रुपये खर्च होंगे.कुल मिलाकर पहले साल लगभग 3 लाख का निवेश होगा, लेकिन दूसरे साल से यह घटकर सिर्फ 1.5 लाख रह जाएगा.
कितनी होगी कमाई और मुनाफा? समझें गणित
इस बिजनेस में कमाई के दो बेहतरीन तरीके हैं. जिसमें पहला है थोक बिक्री ...अगर आप बिना पैकिंग के अपनी खाद में किसी बड़े व्यापारी को 10 रुपये किलो भी बेचते हैं, तो 50 टन खाद से आप साल में करीब 3.25 लाख रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं. वहीं, दूसरा है खुद की ब्रांडिंग और रिटेल सेल्स... अगर आप खुद पैकिंग करके नर्सरी या शहरों में 30-40 रुपये किलो बेचते हैं, तो सारा खर्चा काटकर आप साल भर में 15 लाख रुपये तक कमा सकते हैं.
केंचुए बेचकर भी होगी एक्स्ट्रा इनकम
इस बिजनेस की सबसे खास बात ये है कि आपके केंचुए भी लगातार बढ़ते रहते हैं. साल भर में आप लगभग 2500 किलो केंचुए बेच सकते हैं. बाजार में एक किलो केंचुए की कीमत 150 से 200 रुपये तक होती है. यानी सिर्फ केंचुए बेचकर ही आप साल भर में 5 लाख रुपये अलग से कमा सकते हैं. इस तरह कुल कमाई 20 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.
किन लोगों के लिए नहीं है यह बिजनेस?
यह बिजनेस उन लोगों के लिए बिल्कुल नहीं है जो केंचुओं को देखने या छूने से घबराते हैं या जिन्हें गंदगी से घिन आती है. इसमें केंचुओं की देखभाल करना सबसे जरूरी है, क्योंकि वही आपकी खाद तैयार करते हैं. अगर उनकी देखभाल में कमी रही, तो फायदा नुकसान में बदल सकता है.
ये भी पढ़ें- Business idea: नौकरी के साथ घर बैठे शुरू करें दोना-पत्तल का बिजनेस, हर महीने 1 लाख तक की मोटी कमाई! जानें कैसे














