नए अमेरिकी टैरिफ से बाजार में घबराहट: सोलर स्टॉक्स धड़ाम, वारी एनर्जीज और प्रीमियर एनर्जीज 15% तक लुढ़के

US tariff Impact on Solar Stocks: आज कारोबार के दौरान वारी एनर्जीज , प्रीमियर एनर्जीज 15 प्रतिशत तक लुढ़क गया. इसके अलावा विक्रम सोलर के शेयर में भी दबाव बना रहा और 5.67 प्रतिशत टूटा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Indian Solar Export: 2025 की पहली छमाही में अमेरिका के कुल सोलर मॉड्यूल इम्पोर्ट में भारत, इंडोनेशिया और लाओस की हिस्सेदारी 57% रही है.
नई दिल्ली:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सोलर प्रोडक्ट्स पर 126 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद घरेलू शेयर बाजार में सोलर सेक्टर के स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने को मिली. अमेरिका ने भारत पर सोलर इंडस्ट्री को कथित तौर पर अनुचित सब्सिडी देने का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है. इस फैसले के बाद निवेशकों ने सोलर कंपनियों के शेयरों में तेज बिकवाली की.

वारी और प्रीमियर एनर्जीज पर सबसे ज्यादा असर

आज के कारोबार के दौरान वारी एनर्जीज का शेयर करीब 15 प्रतिशत तक लुढ़क गया. हालांकि बाद में हल्की रिकवरी दिखी, लेकिन फिर भी यह 10.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,697 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. वहीं प्रीमियर एनर्जीज के शेयर में भी तेज कमजोरी रही. यह शेयर दिन में लगभग 14 प्रतिशत टूटने के बाद 6.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 728.95 रुपये पर ट्रेड करता दिखा.

विक्रम सोलर समेत अन्य कंपनियों पर भी दबाव

इसके अलावा विक्रम सोलर के शेयरों में भी कमजोरी देखी गई और यह 5.67 प्रतिशत गिरकर 174 रुपये पर पहुंच गया. सोलर सेक्टर से जुड़ी अन्य कंपनियों में भी दबाव का माहौल बना रहा.

भारत के सोलर निर्यात पर बढ़ सकती है चुनौती

ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ इंडोनेशिया (143 प्रतिशत) और लाओस ( 81 प्रतिशत) से आने वाले सोलर प्रोडक्ट्स पर भी   टैरिफ लगाया है. 2025 की पहली छमाही में अमेरिका के कुल सोलर मॉड्यूल इम्पोर्ट में भारत, इंडोनेशिया और लाओस की हिस्सेदारी 57 प्रतिशत रही है. वर्ष 2024 में अमेरिका को भारतीय सोलर इम्पोर्ट 792.6 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया था, जो 2022 की तुलना में नौ गुना अधिक है.

Advertisement

अमेरिकी इंडस्ट्री की शिकायत के बाद कार्रवाई

यह कार्रवाई अमेरिकी सोलर मैन्युफैक्चरर्स के गठबंधन यूएस सोलर ग्रुप की याचिका के आधार पर की गई है. यूएस सोलर ग्रुप का आरोप है कि कुछ देशों द्वारा दी जा रही सरकारी सब्सिडी से अमेरिकी इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है. नए टैरिफ के बाद भारतीय सोलर कंपनियों के निर्यात और मुनाफे पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

Featured Video Of The Day
Iran Rejects Temporary Ceasefire, Middle East War में क्या US Iran Conflict अब और भयंकर होगा