डील पर ट्रंप का बयान और ईरान का खंडन, 56 मिनट में हो गया 280 लाख करोड़ का खेल

US Market Manipulation: सिर्फ 56 मिनट और $3 ट्रिलियन का खेल! ट्रंप के एक पोस्‍ट के बाद मार्केट कैप $2 ट्रिलियन बढ़ गया, वहीं ईरान के इनकार के बाद मार्केट कैप से $1 ट्रिलियन स्‍वाहा हो गए. एक्‍सपर्ट इसे मार्केट मैन्युपुलेशन के तौर पर देख रहे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US Market Manipulation: सिर्फ 56 मिनट और मार्केट में 3 ट्रिलियन डॉलर का खेल!

3 Trillion Dollar Swing in 1 Hour: शेयर बाजार के इतिहास में सोमवार, 23 मार्च 2026 का दिन एक ऐसी 'रोलर कोस्टर राइड' के रूप में दर्ज हो गया, जिसने निवेशकों की सांसें अटका दीं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट और उसके ठीक बाद ईरान के खंडन ने महज 56 मिनट के भीतर वॉल स्ट्रीट पर 3 ट्रिलियन डॉलर की भारी उथल-पुथल मचा दी.  भारतीय रुपये में देखें तो ये राशि करीब-करीब 280 लाख करोड़ रुपये होती है. यानी 1 घंटे से भी कम समय में इतना बड़ा 'खेल' हो गया. 

ट्रंप का दावा और बाजार में 'उछाल'

अमेरिका में इस खेल की शुरुआत होती है सुबह 7:04 AM (ET) पर, जब राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए 'सकारात्मक बातचीत' (Productive Discussions) हुई है. उन्होंने बताया कि अगले 5 दिनों के लिए ईरान के ऊर्जा केंद्रों पर होने वाले हमलों को टाल दिया गया है.

इस खबर के आते ही युद्ध का असर झेल रहे बाजार में उम्मीद की लहर दौड़ गई. महज 6 मिनट के भीतर, यानी 7:10 AM ET तक, S&P 500 इंडेक्स 240 अंक उछल गया. इस तेजी ने बाजार के कुल मार्केट कैप में $2 ट्रिलियन की भारी बढ़ोतरी कर दी. कच्चे तेल की कीमतें, जो $120 के करीब थीं, अचानक गिरकर $100 के नीचे आ गईं.

ये भी पढ़ें: ईरान जंग से ट्रंप के लोग छाप रहे करोड़ो रुपए? शेयर और सट्टा बाजार में हो रही चांदी

Advertisement

ईरान का इनकार और $1 ट्रिलियन स्वाहा

बाजार अभी इस जश्न को मना ही रहा था कि 27 मिनट बाद ईरान की ओर से करारा जवाब आया. ईरान के विदेश मंत्रालय और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने ट्रंप के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे 'फेक न्यूज' करार दिया. ईरान ने स्पष्ट कहा कि अमेरिका के साथ 'कोई संपर्क' नहीं हुआ है और न ही कोई बातचीत चल रही है.

ईरान के इस सख्त रुख ने निवेशकों के भरोसे को तोड़ दिया. सुबह 8:00 AM ET तक S&P 500 की बढ़त आधी रह गई. इंडेक्स 120 अंक गिर गया, जिससे देखते ही देखते $1 ट्रिलियन की मार्केट कैप साफ हो गई.

Advertisement

क्या यह बाजार के साथ 'हेरफेर' है?

जानकार इस घटनाक्रम को अभूतपूर्व बता रहे हैं. एक घंटे से भी कम समय में $3 ट्रिलियन का स्विंग (ऊपर-नीचे होना) यह दर्शाता है कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन और सोशल मीडिया के दौर में बाजार कितना संवेदनशील हो चुका है. 

जानकारों का मानना है कि जहां ट्रंप की रणनीति 'दबाव बनाकर शांति' की है, वहीं ईरान इसे बाजार में हेरफेर करने की अमेरिकी चाल बता रहा है. फिलहाल, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव बरकरार है और निवेशक अब किसी भी आधिकारिक बयान पर भरोसा करने से पहले दो बार सोच रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  बाजार खुलते ही गुलजार, संभला रुपया, शेयर मार्केट के ताजा अपडेट्स

Featured Video Of The Day
दिल्ली में रोडरेज का Viral Video, रास्ता देने को लेकर विवाद, बाइक सवार और साथियों ने परिवार पर किया हमला