EPFO का UAN पोर्टल भी खुल गया, 7.5 करोड़ खाताधारकों को बड़ी राहत, अब ऐसा दिख रहा, जानिए क्‍या कुछ बदला

EPFO UAN Portal: 7 दिनों से चल रही बड़ी एक्‍सरसाइज के बाद आज 3 जुलाई की शाम आपका UAN पोर्टल खुल गया है. अब आप यहां लॉगिन कर के सेवाओं का लाभ ले सकते हैं. जानिए नया पोर्टल कैसा दिखता है और क्‍या कुछ बदला भी है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
EPFO UAN Portal Reopens Services Resume: खुल गया UAN पोर्टल_
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

UAN Portal and Services Resume: EPF के 7.5 करोड़ खाताधारकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है. EPFO का UAN पोर्टल भी खुल गया है. अब आपके PF से जुड़ी सारी सर्विसेस फिर से शुरू हो गई हैं. आप यहां लॉगिन कर के पहले की ही तरह सारी सुविधाओं का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. आज 3 जुलाई की दोपहर बाद से UAN मेंबर पोर्टल करीब-करीब ठीक काम करने लगा है.

ये साइट पिछले 7 दिनों से बंद थी. सुबह से लाखों लोगों के मन में ये सवाल था कि आखिर पोर्टल कब से काम करना शुरू करेगा. अपग्रेडेशन का काम चल रहा था, ये तो ठीक है. लेकिन पहले कहा गया कि 1 जुलाई को पोर्टल रेज्‍यूम हो जाएगा. फिर बताया गया कि 2 जुलाई को हो पाएगा. फिर वो भी चली गई.

आज 3 जुलाई को सुबह EPFO का पोर्टल खुला तो जरूर, लेकिन वो भी हैंग हो गया और कुछ घंटे बात ठीक हो पाया, जबकि EPF मेंबर्स के लिए जो UAN पोर्टल है, वो खुल ही नहीं रहा था. शाम को आखिरकार UAN पोर्टल भी काम करने लगा.  

NDTV ने एक्‍सेस किया, आप भी कर सकते हैं लॉगिन 

इस पोर्टल को NDTV ने एक्‍सेस कर चेक किया है और अब आप भी पहले की ही तरह UAN नंबर और पासवर्ड डाल कर आप लॉगिन कर सकते हैं. टू-फैक्‍टर ऑथेंटिकेशन एक्टिव है, सो आपके मोबाइल पर OTP भी आएगा. इसे डालते ही आपका पर्सनल होमपेज दिखने लगेगा. 

Advertisement

EPFO ने 2 जुलाई की शाम सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि पोर्टल 3 जुलाई से काम करने लगेगा और लोगों से धैर्य रखने की अपील की थी. भले इसमें समय लगा, लेकिन 3 जुलाई की शाम पोर्टल अच्‍छे से काम करने लगा. 

ये सेवाएं फिर से हो गईं बहाल

  • PF का बैलेंस चेक करना और पासबुक देखना 
  • क्लेम सब्मिट (पैसे निकालने के लिए आवेदन) करना 
  • PF क्लेम का स्टेटस देखना 
  • अपना नाम, बर्थ डेट और अन्‍य पर्सनल डिटेल्स अपडेट करना
  • PF ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट डालना 
  • कंपनियों का एडमिनिस्ट्रेटिव और कंप्लायंस से जुड़े रूटीन काम करना

UAN पोर्टल पर क्‍या-क्‍या बदला? 

EPFO ने हालांकि अभी अलग से बदलावों के बारे में कोई स्‍पेसिफिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन पोर्टल पर कुछ नए इंटरफेस भी नजर आ रहे है. EPFO का कहना है कि लंबे समय में बेहतर सर्विस देने के लिए ये अस्थायी रुकावट बेहद जरूरी थी. इस नए अपग्रेड के बाद अब, 

Advertisement
  • PF क्लेम सेटल होने की रफ्तार पहले से तेज हो जाएगी 
  • सिस्‍टम की एफिशिएंसी यानी कार्यक्षमता बढ़ेगी
  • EPFO की वेबसाइट और तकनीक की विश्वसनीयता बढ़ेगी 
  • डेटाबेस मजबूत करने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होगा
  • पहले की तुलना में सुरक्षा और भी पुख्ता होगी 

चेक कर सकते हैं PF का ब्‍याज आया या नहीं

सूत्रों के अनुसार EPFO ने आज से अपने खाताधारकों को वर्ष 2025-26 का ब्‍याज देना शुरू कर दिया है. 7 करोड़ से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर्स को ब्‍याज की राशि ट्रांसफर करने में 15 दिन लग सकते हैं. आज बहुतों के खाते में ये रकम आ सकती है. ऐसे में बड़ी संख्‍या में लोग ये चेक करना चाहते हैं कि उनके खाते में ब्‍याज की राशि जुड़ी या नहीं. अब आप पोर्टल पर भी जाकर, लॉगिन कर अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Explained: EPFO की साइट पर ये एक सेटिंग और पैसे सीधे बैंक खाते में, UPI से PF निकासी सर्विस से जुड़े 5 सवालों के जवाब

Featured Video Of The Day
मानसून की पहली बारिश में ही जयपुर में सड़क पर बना 20 फीट गड्ढा
Topics mentioned in this article
UAN Portal Login
EPFO UAN Login
EPFO Portal Working Status Today
EPFO Website Upgradation Done
EPF Subscribers