Top 10 Stocks To Invest In During Iran War: मिडिल ईस्ट में ईरान-इजरायल जंग की वजह से भारतीय शेयर मार्केट के साथ दुनियाभर के बाजार गिर रहे हैं. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के हालिया बयानों से कुछ उम्मीदें निवेशकों की जगी हैं. पिछले 2 दिन से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद हो रहा है. हालांकि अभी युद्ध विराम का ऐलान नहीं हुआ है तो स्थिति फिर से कभी भी बिगड़ती दिख सकता है. मार्केट एक्सपर्ट कह रहे हैं कि कुछ कंपनियों को छोड़ दें तो बाजारों में गिरावट सेंटिमेंट यानी डर की वजह से है, कंपनी के फंडामेंटल से लेना देना ज्यादा नहीं है. ऐसे में अगर अच्छे बड़े शेयर में खरीदारी जारी रखी जाती है और लो लेवल पर इन्हें अपने पोर्टफोलियो में जोड़ लिया जाता है तो भविष्य में ये फायदे का सौदा हो सकता है.
कम P/E वाले शेयरों पर दांव
निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही आता है कि किन शेयर्स में पैसा लगाएं. तो शेयरों का सिलेक्शन करते समय उसके पी/ई (Price-to-Earnings) रेशियो को जरूर देखें. पी/ई रेश्यो बताता है कि निवेशक किसी कंपनी के कमाए हर 1 रुपये के बदले कितना पैसा देने को तैयार हैं. अगर पी/ई अनुपात ज्यादा है तो इसका मतलब हो सकता है कि शेयर महंगा है या फिर लोग उम्मीद कर रहे हैं कि कंपनी भविष्य में तेजी से बढ़ेगी.
अगर पी/ई अनुपात कम है, तो ये दिखा सकता है कि शेयर सस्ता है या कंपनी से भविष्य में ज्यादा बढ़ने की उम्मीद नहीं है.
30 से कम P/E वाले शेयरों को आमतौर पर भारतीय शेयर बाजार में अच्छी वैल्यूएशन वाला शेयर माना जाता है. इस खबर में आपको उन 10 शेयरों के बारे में जानकारी देते हैं जो इस जंग के समय में आपके पोर्टफोलियो को स्टेबिलिटी दे सकते हैं.
टॉप 10 पी/ई रेश्यो वाली कंपनियां
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)- 11.59
- महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)- 23.72
- भारत पेट्रोलियम (BPCL)- 5.37
- फेडरल बैंक- 15.9
- पेट्रोनेट एलएनजी 12.01
- बिड़ला कॉर्प- 12.26
- जेके लक्ष्मी सीमेंट- 15.86
- न्यूजेन सॉफ्टवेयर 21.94
- EPL - 15.41
- फाइव-स्टार बिजनेस फाइनेंस - 9.43
निवेश की प्लानिंग कैसे बनाएं?
एक्सपर्ट के अनुसार निवेशकों को एक साथ सारा पैसा लगाने के बजाय स्टैगर्ड अप्रोच अपनानी चाहिए, मतलब कि गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी करनी चाहिए. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे शेयरों को भी डिफेंसिव ग्रोथ के लिए देखा जा रहा है.
क्या बोले एक्सपर्ट?
एक्सिस सिक्योरिटीज के उत्तम कुमार श्रीमाल ने बताया कि हाल में शेयर बाजार में जो गिरावट आई है, वो असल में डर की वजह से है, ना कि कंपनियों की कमजोर स्थिति की वजह से.कंपनियों की कमाई को लेकर उम्मीदें अभी भी अच्छी हैं. भारत में मांग लगातार बढ़ रही है, फैक्ट्रियों का इस्तेमाल बढ़ रहा है, सरकार बड़े प्रोजेक्ट्स में ज्यादा पैसा लगा रही है और प्राइवेट कंपनियां भी निवेश बढ़ा रही हैं. इन सभी वजहों से कंपनियों की कमाई आगे भी मजबूत रहने की उम्मीद है. उन्होंने कुछ शेयरों के नाम भी बताए जिन्हें वो अच्छा मानते हैं, जैसे नेस्ले इंडिया, एटर्नल, वरुण बेवरेजेस और मैक्स हेल्थकेयर.
विक्स घटा, निवेश बढ़ा
बाजार की हालत अब पहले से बेहतर दिख रही है. विक्स जो बाजार में डर को मापता है, वो 22.6 से घटकर करीब 20 पर आ गया है. निफ्टी भी लगातार तीसरे दिन उछला है और फिर से 23,500 के ऊपर पहुंच गया है. इन्वेस्टरAI के अनुसार, ऐसे माहौल में उनका मॉडल पावर, कंज्यूमर, इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स में निवेश कर रहा है. ऐसा इसलिए इन सेक्टर्स में कमाई को लेकर भरोसा ज्यादा है
इन्वेस्टरAI ने आगे बताया कि पुट-कॉल रेशियो अभी 0.58 है, जिससे पता चलता है कि मार्केट में कॉल ऑप्शंस ज्यादा लिए जा रहे हैं. यानी ट्रेडर्स मान रहे हैं कि बड़ी गिरावट अब निकल चुकी है और बाजार ऊपर की ओर जा सकता है. इन्वेस्टरAI की डिफेंसिव ग्रोथ पसंद टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (TATACONSUM) है. ऐसा इसलिए क्योंकि कंज्यूमर कंपनियों के पास पैसा बढ़ाने का समय होता है, इसलिए वो महंगाई के टाइम भी सेफ रहती हैं.














