Stock Market Today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 25,400 के पार

Stock Market Updates: निफ्टी 50 ने 19 सितंबर के बाद पहली बार 25,400 का स्तर पार किया है. अदाणी ग्रुप के ज्यादातर शेयर 1 फीसदी से अधिक तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Adani Group Shares: फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज सहित अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी एनर्जी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.
नई दिल्ली:

Stock  Market Opening  : भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को हरे निशान में शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 407 अंक चढ़कर 83,013.10 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 104 अंक बढ़कर 25,427.55 के स्तर पर खुला. बाजार खुलते ही सभी प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे, जिससे निवेशकों के चेहरों पर राहत दिखी.

एक महीने में पहली बार निफ्टी 25,400 के पार

निफ्टी 50 ने 19 सितंबर के बाद पहली बार 25,400 का स्तर पार किया है. सुबह 9:26 बजे तक BSE सेंसेक्स 364 अंक (0.44%) की बढ़त के साथ 82,969.45 पर था,वहीं, Nifty 50 इंडेक्स 102 अंक (0.41%) की तेजी के साथ 25,426.40 पर ट्रेड कर रहा था.

अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी, NDTV भी चढ़ा

आज के कारोबार में अदाणी ग्रुप (Adani Group) के ज्यादातर शेयर हरे निशान में नजर आए. अदाणी एंटरप्राइजेज 1.63% चढ़कर ₹2,574 पर पहुंचा, जबकि अदाणी ग्रीन एनर्जी में 1.84% की तेजी रही और यह ₹1,063 पर ट्रेड कर रहा है. अदाणी टोटल गैस 1.20% की बढ़त के साथ ₹626.45 पर पहुंचा, वहीं अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन 1.59% उछलकर ₹1,473.70 पर ट्रेड कर रहा है.अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन्स भी 1.46% बढ़कर ₹958 पर पहुंच गया, जबकि एनडीटीवी के शेयर में 1.07% की बढ़त देखने को मिली.

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स में आज के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और एचसीएल टेक शामिल रहे. वहीं, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, टाटा स्टील और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट देखी गई.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी रौनक

ब्रॉडर मार्केट में भी सकारात्मक रुझान रहा. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.23% ऊपर रहा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.56% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. यह दर्शाता है कि निवेशकों की दिलचस्पी मिड और स्मॉलकैप शेयरों में बनी हुई है.

सेक्टर की बात करें तो निफ्टी ऑटो और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.8% की तेजी रही, जबकि निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.6% चढ़ा. दूसरी ओर, निफ्टी आईटी इंडेक्स लाल निशान में रहा और 0.14% गिरा, क्योंकि टेक कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा.

Advertisement

ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत

एशियाई बाजारों में आज मजबूती देखने को मिली, जबकि अमेरिकी बाजार (US markets) बुधवार को ज्यादातर हरे निशान में बंद हुए. अमेरिका के बड़े बैंकों के बेहतर नतीजों ने ग्लोबल मार्केट सेंटिमेंट को मजबूत किया है. इन पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों का असर आज भारतीय बाजार पर भी साफ नजर आया.
 

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Ramzan Controversy: UP में Loudspeaker पर घमासान | Yogi
Topics mentioned in this article