Stock Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक! सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के पार

Share Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में हरियाली देखी जा रही है. हालांकि, बाजार के जानकारों का कहना है कि आज ट्रेडिंग सेशन में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें $100 के पार निकल गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Stock Market News Updates: भारतीय शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं.
नई दिल्ली:

Share Market Opening Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारतीय शेयर बाजार सोमवार की बढ़त के साथ हरे निशान में खुला. पिछले हफ्ते की भारी गिरावट के बाद आज ग्लोबल मार्केट के अच्छे संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत धमाकेदार रही.हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में अच्छी बढ़त देखी जा रही है. बाजार खुलते ही सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 409 अंकों की छलांग लगाकर 77,073 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 120 अंकों की बढ़त के साथ 24,000 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. 

फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में जोरदार तेजी

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी को फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर लीड कर रहे थे. सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी फार्मा टॉप गेनर्स थे. वहीं, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी मेटल, निफ्टी आईटी, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी कमोडिटीज के साथ करीब सभी इंडेक्स हरे निशान में थे.

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 794 अंक या 1.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,169 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 240 अंक या 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,807 पर था.

टॉप लूजर्स और गेनर्स

सेंसेक्स पर लिस्टेड शेयरों में सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, आईटीसी, एशियन पेंट्स, इटरनल, मारुति सुजुकी, टाइटन, एसबीआई, ट्रेंट, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और इंटरग्लोबल एविएशन (इंडिगो) गेनर्स थे. एक्सिस बैंक, बीईएल और बजाज फाइनेंस लूजर्स थे.

Advertisement

एशियाई बाजारों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी का असर

मिडिल ईस्ट के तनाव को नजरअंदाज करते हुए एशिया-पैसिफिक के बाजारों में जबरदस्त बढ़त दिख रहा है. जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) और दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) उछलकर अपने रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गए हैं. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के बाजार में मामूली गिरावट रही. निवेशकों की नजर इस बात पर है कि युद्ध के हालात और बढ़ते तेल के दामों के बीच कंपनियां कैसा प्रदर्शन करती हैं.

कच्चे तेल की कीमतों में उबाल

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil) ने टेंशन बढ़ा दी है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता टलने की खबर से सप्लाई रुकने का डर बढ़ गया है. इसके चलते ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 2% से ज्यादा बढ़कर $107.97 प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जो पिछले तीन हफ्तों का सबसे हाई लेवल है. वहीं, अमेरिकी तेल (WTI) भी बढ़त के साथ $96.42 पर कारोबार कर रहा है.

Advertisement

अमेरिकी बाजार में तेजी से मिला सपोर्ट

भारतीय बाजार को मजबूती देने में अमेरिकी बाजारों का बड़ा हाथ है. पिछले सेशन में अमेरिकी शेयर बाजार ऑल-टाइम हाई (All-time high) पर बंद हुए थे. टेक शेयरों में आई रैली की वजह से नैस्डैक (Nasdaq 100) 1.9% चढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया. एसएंडपी 500 (S&P 500) के लिए भी यह साल 2024 के बाद का सबसे अच्छा दौर साबित हो रहा है.

पिछले हफ्ते का हाल, निवेशकों के डूबे ₹2 लाख करोड़

अगर पिछले हफ्ते की बात करें, तो भारतीय बाजार के लिए समय काफी खराब रहा था. टॉप-10 में से 7 कंपनियों की मार्केट वैल्यू में ₹2 लाख करोड़ से ज्यादा की गिरावट आई थी. पूरे हफ्ते में सेंसेक्स करीब 1,829 पॉइंट (2.33%) और निफ्टी 455 पॉइंट टूटकर बंद हुआ था.

Featured Video Of The Day
Ahmedabad Civic Election: जीत अदाणी ने अपनी पत्नी के साथ अहमदाबाद में वोट डाला | Jeet Adani
Topics mentioned in this article