Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन बाजार की जबरदस्त वापसी, जानें आज के 5 दमदार शेयर

Stock Market Updates: कल की भयानक गिरावट और निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपये डूबने के बाद, आज भारतीय शेयर बाजार ने शानदार वापसी की है. शुक्रवार सुबह बाजार खुलते ही निवेशकों के चेहरे खिल गए और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Stock Market News Today: भारतीय शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं.
नई दिल्ली:

Market Closing: कल की भारी गिरावट के बाद आज, 20 मार्च को शेयर बाजार में रौनक लौट आई है. मार्केट में आज निवेशकों ने खरीदारी पर जोर दिया. सेंसेक्स 0.44% की बढ़त के साथ 74,532.96 अंको पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में भी 0.49% की तेजी आई, जिसके बाद निफ्टी इंडेक्स 23,114.50 के लेवल तक पहुंच गया.

टॉप 5 गेनर्स

  • टेक महिंद्रा (3.41%)
  • जेएसडब्ल्यू स्टील (3.28%)
  • टाटा स्टील (3.08%)
  • कॉल इंडिया (2.99%)
  • इंफोसिस (2.88%)

टॉप 5 लूजर्स

  • हिंडाल्को (-2.80%)
  • एचडीएफसी बैंक (-2.15)
  • श्री राम फाइनेंस (-1.66)
  • एचडीएफसी लाइफ (-1.40)
  • ओएनजीसी (-1.32)

कैसा रहा ओपनिंग सेशन

शुक्रवार सुबह 9:18 बजे सेंसेक्स 880 अंकों (1.19%) की छलांग लगाकर 75,087 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 269 अंक (1.17%) बढ़कर 23,271 के पार निकल गया. प्री-ओपनिंग सेशन से ही बाजार में मजबूती के संकेत मिल रहे थे, जिससे निवेशकों को कल हुए भारी नुकसान से राहत मिली है.

बाजार में चौतरफा बढ़त का माहौल

आज के कारोबार की सबसे अच्छी बात यह है कि निफ्टी के लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में खुले. बैंकिंग, आईटी, मेटल और पीएसयू बैंक सबसे ज्यादा चमके. इसका मतलब है कि बाजार में सिर्फ कुछ चुनिंदा शेयर ही नहीं, बल्कि हर सेक्टर में जमकर खरीदारी हुई. यहां तक कि एफएमसीजी (FMCG) और हेल्थकेयर जैसे सेक्टर्स भी मजबूती के साथ टिके रहे. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को बीच बाजार में निवेशकों का भरोसा एक बार फिर लौटता दिखा.

अदाणी  ग्रुप के शेयरों ने भरी उड़ान

आज अदाणी  ग्रुप के ज्यादातर शेयर हरे निशान में नजर आए. जिसमें सबसे ज्यादा उछाल अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस,  अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी पावर में  देखा गया.सुबह करीब 9:36 बजे फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लगभग ₹1,970 पर करीब 1.71% चढ़ा.वहीं अदाणी ग्रीन एनर्जी करीब ₹881 पर 3.11% की बढ़त में रहा. अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ₹1,379 के आसपास 1.74% ऊपर ट्रेड कर रहा था. अदाणी पावर में भी 2.5% के करीब तेजी रही और यह ₹155 के आसपास रहा. अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लगभग ₹1,040 पर 3.49% उछला. हालांकि अदाणी टोटल गैस में हल्की गिरावट दिखी और यह करीब 0.85% टूटकर ₹551 के आसपास रहा. 

Advertisement

बाजार में 'बाउंस बैक' की 4 बड़ी वजहें

1. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

सबसे बड़ी राहत कमोडिटी मार्केट से मिली है. ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमतें 3.39% गिरकर $104.96 पर आ गई हैं. तेल का सस्ता होना भारतीय अर्थव्यवस्था और कंपनियों के मुनाफे के लिए बूस्टर डोज जैसा है.

2. युद्ध की आशंका हुई कम

मिडिल ईस्ट से आ रहे संकेतों के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल अब ईरान के साथ तनाव को कम (De-escalation) करने की कोशिश कर रहे हैं. इस खबर ने ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारतीय निवेशकों का डर भी कम कर दिया है.

Advertisement

3.PSU बैंक और IT शेयरों में खरीदारी

आज बाजार को ऊपर ले जाने में सरकारी बैंकों (PSU Banks) का बड़ा हाथ है, जो 2% से ज्यादा उछले हैं. इसके साथ ही IT और एनर्जी सेक्टर में भी 1.5% से 2% की तगड़ी बढ़त देखी जा रही है, जिससे बाजार का सेंटिमेंट पॉजिटिव हो गया है.

4. घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) का साथ

विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कल भले ही ₹7,558 करोड़ की बिकवाली की हो, लेकिन  घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,864 करोड़ के शेयर खरीदकर बाजार को गिरने से बचाने में मदद की.

एशियाई और ग्लोबल मार्केट का हाल

आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. जहां जापान का निक्केई (Nikkei) 3% से ज्यादा टूटा है, वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी (KOSPI) करीब 1% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. अमेरिकी बाजार (Wall Street) कल लाल निशान में बंद हुए थे, लेकिन कच्चा तेल सस्ता होने से भारतीय बाजार ने अपनी अलग राह पकड़ ली है.

12 लाख करोड़ स्वाहा होने के बाद संभला बाजार

बता दें कि गुरुवार 19 मार्च को शेयर बाजार में हाहाकार मचा था और सेंसेक्स करीब 2,497 अंक तक टूट गया था. ईरान-इजरायल युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों के चलते निवेशकों के एक ही दिन में करीब 12 लाख करोड़ रुपये डूब गए थे. लेकिन आज सुबह बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की है, जिससे यह साफ है कि निचले स्तरों पर निवेशकों ने दोबारा खरीदारी शुरू कर दी है. दिग्गज शेयरों में आई तेजी ने बाजार के मूड को पॉजिटिव बना दिया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: Humayun Kabir BJP की B-Team का हिस्सा, Amit Shah ने क्या बताया? | Exclusive