Stock Market Today: शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 200 अंक उछला

Stock Market 24 April 2024 : शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 3,044.54 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Stock Market Updates: शुरुआती कारोबार में इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक नुकसान में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं.
नई दिल्ली:

भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख जारी है. आज यानी 24 अप्रैल को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ खुला. आज बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 242.49 अंक चढ़कर 73,980.94 और एनएसई निफ्टी 63 अंक की बढ़त के साथ 22,431 अंक पर जा पहुंचा.

सेंसेक्स शेयरों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे.दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक नुकसान में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं.

वहीं, बीते दिन बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित  सेंसेक्स ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने के बाद 89.83 अंक यानी 0.12 प्रतिशत बढ़कर 73,738.45 अंक पर बंद हुआ.इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का  निफ्टी भी अपने शुरुआती लाभ को काफी हद तक गंवाने के बाद 31.60 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 22,368 अंक पर बंद हुआ. 

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे. उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 3,044.54 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump Big Statement On Iran | ट्रंप के फैसले पर क्यों भड़के Irani पैनलिस्ट, कर दी ये मांग! | War News
Topics mentioned in this article