Share Market Prediction Today: ईरान-इजरायल जंग के बीच भारतीय शेयर मार्केट बीते दिन गिरावट का नया रिकॉर्ड बना गया. आज हफ्ते का आखिरी दिन शुक्रवार निवेशकों के लिए अहम साबित हो सकता है. आज का आखिरी सेशन अगले हफ्ते की दिशा तय करेगा. तो चलिए जानते हैं वो 5 बड़ी बातें जो शुक्रवार को बाजार की चाल के लिए अहम साबित हो सकती हैं.
क्या हो सकते हैं आज के लेवल?
बजाज ब्रोकिंग के अनुसार, निफ्टी के लिए 23,000–22,900 का लेवल इस हफ्ते का अहम सपोर्ट है. अगर निफ्टी इस लेवल से नीचे गिरता है, तो ये 22,700 से 22,400 के लेवल तक जा सकता है.
दूसरी ओर एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह के अनुसार, हाई लेवल पर 23,170–23,200 का जोन रेजिस्टेंस का काम करेगा. जब तक निफ्टी 23,200 के पार नहीं निकलता, तब तक प्रेशर बना रह सकता है.
- अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव और एशियाई बाजारों की शुरुआती दिशा भारतीय निवेशकों के सेंटिमेंट पर असर डालेंगी करेगी. अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो पॉजिटिव साइन बाजार में दिखाई दे सकते हैं.
- ईरान और इजराइल के बीच बढ़ती जंग ने कच्चे तेल की कीमतों में आग लगा दी है. अगर इसकी कीमतें 90-100 डॉलर के पार बनी रहती हैं, तो ये भारतीय बाजार के लिए निगेटिव साइन हो सकता है.
- पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि बाजार के लिए गिफ्ट निफ्टी एक अहम कड़ी बना हुआ है. अगर इसकी ओपनिंग हरे निशान में होती है तो समझ लीजिएगा कि आज बाजार धूम मचा सकता है.
- विदेशी निवेशक रिकॉर्डतोड़ पैसा बाजार से निकाल रहे हैं. अगर इसमें कुछ ब्रेक लगा तो फिर एक बार फिर मार्केट हरा-भरा दिखाई देगा. हालांकि दूसरी तरफ घरेलू निवेशकों ने जबरदस्त सपोर्ट भारतीय बाजार को दिया हुआ है.
- डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार कमजोर हो रहा है. अभी के समय में एक डॉलर की कीमत 92.30 रुपये पर है. ऐसे में भारतीय रुपये की मजबूती शेयर मार्केट के लिए संजीवनी का काम कर सकती है. हालांकि कच्चे तेल की आसमान छूटी कीमतों के बीच मुश्किल लग रहा है कि डॉलर अभी नीचे जाएगा.
ऐसे में कहा जा सकता है कि आज मार्केट कहां जाएगा, ये पूरी तरह से ग्लोबल न्यूज और जियोपॉलिटिकल पर डिपेंड करेगा. पर इतना तो साफ है कि अगले हफ्ते की शुरुआत अच्छी हो, उसके लिए आज का अंत बढ़िया होना चाहिए.
बीते दिन दिखी 22 महीनों की बड़ी गिरावट
गुरुवार को सेंसेक्स करीब 2,496 अंक या 3.26%% टूटकर 74,207.24 के निचले स्तर तक चला गया. वहीं, निफ्टी 50 भी 775.65 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की और 23,002.15 के लेवल पर बंद हुआ. नतीजन बीते कारोबारी सेशन में निवेशकों के करीब 12 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए.














