शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,200 अंक उछला, निफ्टी 25,300 के पार, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त और तूफानी तेजी देखने को मिली है, जिससे निवेशकों के चेहरे खिल गए हैं.मंगलवार, 11 नवंबर को बाजार खुलते ही चौतरफा खरीदारी के दम पर बाजार में आई इस अचानक और जोरदार तेजी से निवेशकों की संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Stock Market News Updates: क्रूड ऑयल में नरमी और FIIs की ताबड़तोड़ खरीदारी से सेंसेक्स-निफ्टी बना रॉकेट
NDTV इंडिया

Share Market Rally Today: नवंबर के दूसरे कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए निवेशकों को मालामाल कर दिया है.आज यानी मंगलवार ,11 नवंबर को शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 1,052.39 अंकों (1.30%) की जोरदार तेजी के साथ 82,159.04 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty 50) भी 286.20 अंकों (1.14%) की छलांग लगाकर 25,330.85 के पार कारोबार कर रहा था. देखते ही देखते शेयर बाजार में जमकर खरीदारी शुरू हो गई.

सुबह 9:34 बजे तक सेंसेक्स (Sensex) 1,222.45 अंकों (1.51%) की जोरदार छलांग लगाकर 82,329.10 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 323.00 अंकों (1.29%) की भारी मजबूती के साथ 25,367.65 के पार जा पहुंचाबाजार में आई इस तूफानी तेजी से निवेशकों को बड़ी राहत मिली है.

बाजार में चौतरफा खरीदारी

शुरुआती कारोबार के दौरान Nifty Auto, PSU Bank, FMCG, IT, Metal और Realty समेत तमाम सेक्टरल इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते नजर आ रहे हैं. आज सरकारी बैंकों के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली, जिसके चलते Nifty PSU Bank इंडेक्स आज का सबसे बड़ा गेनर  बनकर उभरा है. वहीं,  Nifty Pharma इंडेक्स इस दौरान सबसे पीछे रहा और लाल निशान में कारोबार करता नजर आया. इसके साथ ही, बाजार के इस चौतरफा उछाल में मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 जैसे ब्रॉडर मार्केट्स ने भी पूरा साथ दिया, जिसमें दोनों इंडेक्स करीब 1% से ज्यादा मजबूत हुए.

बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, बीईएल, इंडिगो, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, एमएंडएम और एक्सिसस बैंक टॉप गेनर्स थे.

Advertisement

विदेशी निवेशकों का भरोसा

शेयर बाजारों में आई इस जबरदस्त रौनक के पीछे की बड़ी वजह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) का भारी सपोर्ट और कंपनियों के शानदार तिमाही नतीजे (Q2 Results) हैं. आंकड़ों के मुताबिक, अकेले नवंबर के शुरुआती दिनों में ही FPIs ने भारतीय बाजारों में ₹53,100 करोड़ से ज्यादा का भारी-भरकम निवेश किया है, जिसके दम पर बेंचमार्क इंडेक्स इस महीने अब तक 8% से अधिक की शानदार छलांग लगा चुके हैं. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई नरमी और टेक शेयरों में सुधार के चलते बाजार में ताबड़तोड़ खरीदारी देखने को मिल रही है.

जानकारों के मुताबिक, इस महीने सिर्फ 6 ट्रेडिंग दिनों में ही निफ्टी में 8.6% की जबरदस्त तेजी आ चुकी है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस सकारात्मक माहौल के चलते विदेशी निवेशकों की यह खरीदारी आगे भी जारी रह सकती है, जिससे बैंकिंग, टेलीकॉम, ऑटो और फार्मा जैसे बड़े शेयरों को और मजबूती मिलेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें | DA Hike: छठ से पहले बिहार सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया, मिलेगा बंपर एरियर

Featured Video Of The Day
₹500 के नोट को बंद करने की मांग... घबराइए मत नोटबंदी नहीं हो रही

Topics mentioned in this article
Share Market Today
Stock Market Today
Sensex Nifty Rally Today
Sensex Nifty Opening Today

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं