Top Gainer Shares: गिरते बाजार में इन 6 शेयरों ने भरी हुंकार, जेपी पावर और अदाणी टोटल गैस में जबरदस्त उछाल

भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली के बावजूद जेपी पावर, अदाणी टोटल गैस और एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के साथ इन 6 शेयरों में निवेशकों ने अपनी रुचि दिखाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Top Gainer Stocks: भारतीय शेयर बाजार आज निवेशकों को निराश कर गया. ईरान-इजरायल जंग के बीच बिकवाली के दबाव में जहां सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए, वहीं निवेशकों के चेहरे पर उस समय चमक आई जब कुछ चुनिंदा शेयरों ने बाजार के उलट शानदार बढ़त हासिल की. आज के बियर मार्केट माहौल में भी पावर, लॉजिस्टिक्स और पीएसयू सेक्टर के कुछ शेयरों ने निवेशकों को अच्छा खास रिटर्न दिया. चलिए इस खबर में आपको उन 6 शेयर्स के बारे में बताते हैं,जिन्होंने आज के गिरते बाजार के में भी अपनी चमक बिखेरी.

1. जेपी पावर

आज के ट्रेडिंग सेशन में जेपी पावर वेंचर्स सबसे बड़ा शेयर बनकर उभरा. जहां बड़े-बड़े दिग्गज शेयर धराशायी हो रहे थे, वहीं जेपी पावर वेंचर्स ने 11.20% की शानदार तेजी दिखाते हुए 1.68 अंक की बढ़त दर्ज की. बिजली की बढ़ती मांग और कंपनी के बेहतर होते फंडामेंटल्स ने निवेशकों का भरोसा जीता है

2. अदाणी टोटल गैस

गिरते बाजार में अदाणी टोटल गैस में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया. ये शेयर 44.85 अंक (8.70%) चढ़कर बंद हुआ. गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को बढ़ाने और फ्यूचर की क्लीन एनर्जी योजनाओं को लेकर बाजार में पॉजिटिव माहौल का फायदा इस शेयर को मिला है. बिकवाली के दबाव के बीच इतनी बड़ी रिकवरी से पता चलता है कि निवेशक शेयर को लेकर बुलिश बने हुए हैं.

top gainer stocks

3. एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड ने भी आज निवेशकों को निराश नहीं किया. शेयर में 13.81 अंक (5.55%) की तेजी देखी गई. ग्रीन एनर्जी को लेकर सरकार की नीतियों और कंपनी के मजबूत ऑर्डर बुक की वजह से निवेशकों ने गिरावट में खरीदारी करना बेहतर समझा.

Advertisement

4. आईटीआई लिमिटेड

सरकारी कंपनी आईटीआई लिमिटेड ने भी बाजार की गिरावट को मात दी. शेयर 10.20 अंक (3.86%) की बढ़त के साथ बंद हुआ. डिफेंस और टेलीकॉम सेक्टर में देश में बने इक्विपमेंट की मांग बढ़ने की खबरों ने इस शेयर को पंख दिए हैं.

5. सफारी इंडस्ट्रीज

लगेज इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी सफारी इंडस्ट्रीज ने आज अच्छा प्रदर्शन किया. बाजार की उठापटक के बावजूद ये शेयर 48.70 अंक (3.17%) ऊपर रहा.

Advertisement

6. ओएनजीसी

पीएसयू स्टॉक ओएनजीसी में भी आज निवेशकों की रुचि दिखाई दी.हालांकि इसमें 4.10 अंक (1.55%) की तेजी भले ही मामूली लग रही हो, लेकिन जिस तरह से बाजार में बिकवाली का माहौल था, उसमें हरे निशान पर बने रहना ही अपने आप में एक बड़ी बात है. 

यह भी पढ़ें- Stock Market Holidays 2026: गुड़ी पड़वा, नवरात्रि और ईद पर शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? कब-कब नहीं होगी ट्रेडिंग? देखें NSE-BSE की पूरी हॉलिडे लिस्ट

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के हमले से गुस्से में Middle East के 12 मुस्लिम देश! | Iran War News | Trump