Market Closing: गिरकर उठा पर संभल नहीं पाया बाजार, US-ईरान टेंशन के बीच 700 अंक नीचे बंद हुआ सेंसेक्‍स

13 अप्रैल 2026 को शेयर बाजार में गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटकर 76,847 पर बंद हुआ. मारुति और इंडिगो में बिकवाली, जबकि NTPC ग्रीन और कोल इंडिया में मजबूती दिखी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Market Closing: अमेरिका-ईरान के बीच एक बार फिर से बढ़ते टेंशन को देखते हुए हफ्ते के पहले दिन भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट आई. हालांकि आखिरी सेशन में कुछ सुधार जरूर हुआ, फिर भी हरे निशान में मार्केट नहीं पहुंच सका. यानी पहला कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए कुछ खास नहीं रहा. स्ट्रैट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में रुकावट के चलते वैश्विक स्तर पर डर का माहौल है, इसका सीधा असर सोमवार को भारतीय बाजार पर दिखाई दिया. सेंसेक्स 703.28 अंक (0.91%) की गिरावट के साथ 76,847.57 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 207.95 अंक नीचे 23,842 के लेवल पर बंद हुआ.

सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स

  • एनटीपीसी ग्रीन (+5.12%)
  • Acme सोलर  (+4.90%)
  • कोल इंडिया (+1.25%)
  • सन फार्मा (+0.45%)    
  • ओएनजीसी (+0.38%)

सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स (Top 5 Losers)

  • इंडिगो (-6.37%)
  • आयशर मोटर्स (-5.10%)
  • मारुति सुजुकी (-4.28%)
  • एल एंड टी (-3.87%)
  • एशियन पेंट्स (-3.74%)

market closing

ये भी पढ़ें- Dollar Rupee Today: डॉलर के मुकाबले 49 पैसे टूटा रुपया, कच्चे तेल में उबाल ने यूं बिगाड़ा खेल, क्या अभी और गिरेगा?

बाजार में गिरावट की वजह?

जैसे ही खबर आई कि पाकिस्तान में हुई अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी नतीजे के खत्म हुई, निवेशकों में घबराहट फैल गई. कच्चे तेल की कीमतें देखते ही देखते 102 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गईं. भारत अपनी तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है, इसलिए कच्चे तेल में उछाल का सीधा मतलब है महंगाई और रुपये की कमजोरी. इसके अलावा आज भारतीय रुपया भी गिरकर 93.28 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया.

खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

आज सुबह 9:15 बजे जैसे ही बाजार खुला. सेंसेक्स 1,446.37 अंक (1.87%) की भारी गिरावट के साथ 76,103.88 के स्तर पर आ गया. वहीं, निफ्टी 50 भी 373.25 अंक (1.55%) लुढ़ककर 23,677.35 पर खुला. बता दें कि प्री-ओपनिंग सेशन में तो गिरावट और भी बड़ी थी, जहां सेंसेक्स 1600 अंकों तक नीचे चला गया था.

Advertisement

निवेशकों के लिए आगे की राह

मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि जब तक मिडिल ईस्ट में टेंशन कम नहीं होती, बाजार में उठा-पटक का ये दौर चलता रहेगा. इंडिया विक्स (India VIX), जो बाजार के डर को मापता है, आज 14% उछल गया है. जानकारों की सलाह है कि इस गिरावट में घबराकर बिकवाली ना करें, बल्कि अच्छे फंडामेंटल वाले शेयरों में धीरे-धीरे निवेश करें.

ये भी पढ़ें- Stock Market Holiday: कल 14 अप्रैल को शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? अंबेडकर जयंती पर NSE-BSE में ट्रेडिंग को लेकर दूर कर लें कंफ्यूजन

Advertisement
Featured Video Of The Day
Asha Bhosle Last Rites: अलविदा आशा भोसले, नम आंखों के साथ दी जा रही विदाई | Asha Bhosle Dies