Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड लो पर, पहली बार ₹93 के पार गिरा, मिडिल ईस्ट जंग और FIIs की बिकवाली ने बिगाड़ा खेल

Rupee vs Dollar Today: एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक मिडिल ईस्ट में शांति नहीं होती और विदेशी निवेशकों की बिकवाली नहीं रुकती, रुपये पर दबाव बना रहेगा.अगर रिजर्व बैंक (RBI) डॉलर न बेचे, तो रुपया और भी ज्यादा गिर सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dollar vs Rupee Rate : आज पहली बार भारतीय करेंसी ने 93 का आंकड़ा छुआ है.

Rupee All-Time Low:  एक तरफ जहां आज शेयर बाजार में हरियाली है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय रुपये (Indian Rupee) की सेहत बिगड़ती जा रही है. शुक्रवार, 20 मार्च की सुबह रुपये के लिए किसी झटके से कम नहीं रही. इतिहास में पहली बार रुपया 93 के पार निकल गया है. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भारतीय करेंसी की कमर तोड़ दी है.

शुक्रवार सुबह शुरुआती कारोबार में ही रुपया 19 पैसे टूटकर 93.08 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया. यह पहली बार है जब भारतीय करेंसी ने 93 का आंकड़ा छुआ है. इससे पहले बुधवार को यह 92.89 पर बंद हुआ था .गुरुवार को गुड़ी पड़वा की वजह से फॉरेस्ट मार्केट बंद था. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर रिजर्व बैंक (RBI) डॉलर न बेचे, तो रुपया और भी ज्यादा गिर सकता है.

क्यों टूट रहा है रुपया? ये हैं 3 बड़ी वजहें

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है. ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड और कतर के LNG हब पर हुए हमलों ने ग्लोबल एनर्जी सप्लाई को हिला दिया है. जब भी दुनिया में युद्ध जैसे हालात होते हैं, डॉलर मजबूत होता है और रुपये जैसी करेंसी कमजोर पड़ती है.

विदेशी निवेशकों (FIIs) की भारी बिकवाली

विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से अपना पैसा लगातार निकाल रहे हैं. पिछले 12 दिनों में ही उन्होंने करीब ₹74,000 करोड़ के शेयर बेच दिए हैं. कल ,गुरुवार को भी उन्होंने ₹7,558 करोड़ की बिकवाली की. जब विदेशी निवेशक पैसा निकालते हैं, तो वे रुपये बेचकर डॉलर खरीदते हैं, जिससे रुपया गिर जाता है.

Advertisement

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें

भले ही आज तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी है, लेकिन युद्ध की वजह से यह अब भी $106 प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है. भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल आयात करता है, जिसके भुगतान के लिए हमें ज्यादा डॉलर खर्च करने पड़ रहे हैं.

क्या शेयर बाजार की तेजी रुपये को गिरने से बचा पाएगी?

आज सुबह शेयर बाजार में शानदार रिकवरी दिखी है .सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 960.67 अंक या 1.29 प्रतिशत चढ़कर 75,167.91 अंक पर जबकि निफ्टी 311.50 अंक या 1.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,313.65 अंक पर पहुंच गया. बाजार की इस तेजी ने रुपये को और ज्यादा गिरने से तो रोका है , लेकिन मैक्रो हालात अभी भी रुपये के खिलाफ हैं. जब तक मिडिल ईस्ट में शांति नहीं होती और विदेशी निवेशकों की बिकवाली नहीं रुकती, रुपये पर दबाव बना रहेगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें- EPS-95 Pension : क्या ₹1,000 से बढ़कर ₹7,500 होगी मंथली पेंशन? संसदीय समिति ने पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, सरकार से रिव्यु की मांग

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War | क्या ईरान के बाद America के बम Pakistan पर बरसने वाले हैं?