Gold in River: बाजार में गोल्‍ड 1.5 लाख के पार लेकिन इन 9 नदियों में पानी के साथ बह रहा सोना

Gold in Rivers in India: सोने का भाव ₹1.5 लाख के पार पहुंच गया है. लेकिन दुनिया की इन नदियों में आज भी सोना पानी की तरह बहता है .जानें भारत से लेकर कैलिफोर्निया की तक, कहां-कहां छिपा है कुदरती सोने का खजाना.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
Rivers with Gold Deposits: सोने का भाव भूल जाइए! दुनिया की इन नदियों में बह रहा है GOLD .
AI Image

सोने की कीमतें आज आसमान छू रही हैं, 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1.5 लाख  तक पहुंच गया है. ऐसे में आम आदमी के लिए सोना खरीदना एक सपने जैसा होता जा रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसी नदियां भी हैं, जहां पानी के साथ-साथ सोना भी बहता है?  जी हां ,दुनिया में कई ऐसी नदियां हैं जिनकी रेत और पानी से सालों से सोना निकाला जा रहा है.आमतौर पर नदियों का पानी खेती, पीने और बिजली बनाने में काम आता है, लेकिन कुछ खास नदियां ऐसी हैं जिनसे गोल्ड भी निकाला जाता है.

इन नदियों ने कई लोगों की किस्मत बदली है और आज भी यहां सोना खोजने वालों का तांता लगा रहता है. लोग इन नदियों में पुराने तरीकों और नई टेक्नोलॉजी दोनों के साथ गोल्ड ढूंढते हैं. खास बात ये है कि इनमें से 4 सोने की नदियां तो भारत में ही बहती है.आइए हम आपको दुनिया की उन नदियों के बारे में डिटेल में बताते हैं जहां पानी और रेत के साथ सोना बह रहा है...

दुनिया की वो नदियां जहां मिलता है सोना 

1.यूबा नदी (Yuba River) - कैलिफोर्निया 

कैलिफोर्निया की यह नदी 'गोल्ड रश' (Gold Rush) के समय से ही काफी फेमस है. 1850 के दशक से ही यहां बड़े पैमाने पर सोना निकाला जा रहा है. इस नदी के निचले हिस्सों और इसकी सहायक नदियों में बड़े पैमाने पर गोल्ड माइनिंग हुई. यहां ड्रेज और स्लूस मशीनों से नदी के तल से सोना निकाला गया.आज भी इस नदी के किनारों और तलहटी में प्लेसर गोल्ड (Placer Gold) के भंडार मिलते हैं. यहां माइनर्स (Miners) अक्सर स्लुइस और ड्रेजिंग मशीनों का इस्तेमाल करके सोना निकालते हैं.आज भी ये नदी गोल्ड प्रोडक्शन के लिए जानी जाती है और कई लोग यहां गोल्ड खोजने आते हैं.

2.बिग होल नदी (Big Hole River)- मोंटाना

मोंटाना की इस नदी में सोने की खोज 1864 में शुरू हुई थी. शुरुआती सालों में ही यहां से 5 मिलियन डॉलर यानी करीब $50 लाख से ज्यादा का सोना निकाला गया था. इसकी सहायक नदियों जैसे बेसिन क्रीक और फिश क्रीक में आज भी रेत के नीचे सोने के कण छिपे मिलते हैं, जिन्हें पारंपरिक तरीके पैनिंग और ड्रेजिंग के जरिए निकाला जाता है.

Advertisement

3. मिसौरी नदी (Missouri River)- मोंटाना

मिसौरी नदी का इतिहास भी काफी पुराना है. यहां का 'एल डोराडो बार' (El Dorado Bar) इलाका इतना समृद्ध है कि यहां सोने के साथ-साथ कीमती नीलम (Sapphires) भी मिलते हैं. यहां के टेरिटरी बेंच डिपॉजिट्स (Tertiary bench deposits) सालों से माइनर्स को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. Indian Creek जैसी सहायक नदियों में भी लंबे समय तक गोल्ड माइनिंग हुई है.

4. क्लोनडाइक नदी (Klondike River), कनाडा

कनाडा की यह नदी दुनिया की सबसे मशहूर 'गोल्ड रिवर' मानी जाती है. 1890 के दशक में यहां आए 'क्लोनडाइक गोल्ड रश' ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था. जॉर्ज कारमैक और उनके साथियों ने सबसे पहले यहां सोने की खोज की थी.  1896 में यहां गोल्ड मिलने की खबर के बाद हजारों लोग यहां पहुंच गए. माना जाता है कि इस नदी की तलहटी में सोना बिछा हुआ है. आज भी इस नदी के आसपास गोल्ड के कण मिलते हैं और ये जगह गोल्ड हंटिंग के लिए फेमस है.

Advertisement

5. करकरी नदी, भारत (Karakari River)

भारत के झारखंड में बहने वाली यह करीब 37 किमी की छोटी सी नदी  है. यह अपने सोने के कणों के लिए जानी जाती है.जहां रेत में गोल्ड के कण मिलते हैं. यह स्वर्णरेखा नदी की सहायक नदी है. स्थानीय लोगों का मानना है कि स्वर्णरेखा नदी में मिलने वाला सोना असल में इसी करकरी नदी के रास्ते वहां पहुंचता है, लेकिन इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं है.

भारत में कहां-कहां बहती हैं  सोने की नदियां? (Gold Rivers in India)

भारत का इतिहास भी सोने से जुड़ा रहा है. हमारे देश की कुछ खास नदियों की रेत में आज भी सोने के कण मिलते हैं...

1. स्वर्णरेखा नदी (Subarnarekha River)

झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से होकर बहने वाली इस नदी का नाम ही स्वर्णरेखा  यानी 'सोने की रेखा' है.यहां की रेत में गोल्ड डस्ट और छोटे कण पाए जाते हैं.स्थानीय आदिवासी और समुदाय सदियों से नदी की रेत को छानकर सोने के बारीक कण और फ्लैक्स (Flakes) निकालते आ रहे हैं. भूवैज्ञानिकों ने भी यहां प्लेसर गोल्ड (Placer Gold) होने की पुष्टि की है. सालों से स्थानीय लोग पारंपरिक तरीके से यहां सोना निकालते आ रहे हैं.

2. ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River)

असम की लाइफलाइन कही जाने वाली ब्रह्मपुत्र नदी भी सोना उगलती है. हिमालय की तलहटी से बहकर आने वाली रेत में सोने के कण पाए जाते हैं. असम के कई इलाकों में लोग पारंपरिक तरीके'पैनिंग' (Panning) से रेत छानकर गोल्ड निकालते हैं.यह काम पीढ़ियों से होता आ रहा है और कई  सोना निकालकर अपनी जीविका चलाते हैं.

Advertisement

3. स्वर्णमुखी नदी (Swarnamukhi River)

आंध्र प्रदेश की इस नदी तिरुपति जैसे प्रसिद्ध मंदिर शहरों से होकर गुजरती है. इसका नाम ही 'सुनहरे मुख' वाली नदी है. माना जाता है कि आसपास की पहाड़ियों से घिसकर सोने के बारीक कण इस नदी के पानी के साथ बहकर आते हैं.  पुराने समय में लोग यहां से सोना निकालते थे.

4. सोनभद्र क्षेत्र (Sonbhadra Region)

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बहने वाली सोन और रिहंद नदियां भी खनिज संपदा से भरपूर हैं. यहां सोने के भंडार को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं.  कुछ समय पहले गोल्ड की खबरों से चर्चा में आया था.हालांकि बाद में कई दावे गलत साबित हुए. यहां खुदाई और सर्वे का काम अभी भी जारी है, लेकिन यह इलाका 'गोल्ड ट्रेल्स' के लिए हमेशा सुर्खियों में रहता है.  यह इलाका अभी भी गोल्ड सर्वे के लिए जाना जाता है.

Advertisement

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस नदी में?

अगर दुनिया की बात करें, तो Klondike River को सबसे ज्यादा गोल्ड के लिए जाना जाता है, क्योंकि यहां से बड़े पैमाने पर गोल्ड निकाला गया और यह इतिहास के सबसे बड़े गोल्ड रश का केंद्र रहा.

नदियों से Gold निकालने का तरीका क्या है? 

नदियों के तल में जमा सोने को खोजने के तरीके को 'प्लेसर माइनिंग' (Placer Mining) कहा जाता है. इसमें सबसे लोकप्रिय तरीका 'पैनिंग' (Panning) है.  इसमें नदी के किनारे या तल में जमा रेत को छाना जाता है.एक बड़ी सी कड़ाही (Pan) में नदी की रेत और पानी को भरकर गोल-गोल घुमाया जाता है. सोना भारी होने के कारण नीचे बैठ जाता है और हल्का कचरा पानी के साथ बाहर निकल जाता है. इसके अलावा स्लुइसिंग (Sluicing) और ड्रेजिंग (Dredging) जैसी एडवांस तरीके का भी इस्तेमाल किए जाते हैं.

सिर्फ खदानों में नहीं, नदियों में भी है सोना!

दुनिया और भारत की ये नदियां साबित करती हैं कि सोना सिर्फ जमीन के नीचे ही नहीं, बल्कि बहते पानी में भी छुपा होता है. हालांकि यहां मिलने वाला गोल्ड बहुत छोटा होता है. आज भी ये नदियां लोगों के लिए उम्मीद और खोज का जरिया बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें-  Gold Silver Prices: सोना 1.53 लाख के नीचे आया, 1300 रुपये सस्‍ती हो गई चांदी! साल भर का रिटर्न चौंका रहा, अब आगे क्‍या? 

Featured Video Of The Day
Kejriwal Vs Judge: Justice Swarana Kanta को केजरीवाल की चिट्ठी क्यों किया Mahatma Gandhi का जिक्र?