Prateek Yadav Net Worth: प्रतीक यादव अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए, कौन होगा उत्तराधिकारी?

Prateek Yadav Assets: राजनीति के दिग्गज परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद प्रतीक ने हमेशा सत्ता के गलियारों से दूरी बनाए रखी और बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी कमाई का सोर्स बिजनेस ही रहा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Prateek Yadav Net Worth: प्रतीक यादव की संपत्ति कितनी है और किसे मिलेगी?

समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया. राजनीति के दिग्गज परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद प्रतीक ने हमेशा सत्ता के गलियारों से दूरी बनाए रखी और बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. कई तरह की बातें सामने आ रही हैं, लेकिन अधिकारिक रूप से अभी कोई पुष्‍ट जानकारी नहीं आई है. उनके निधन के बाद उनके फैलाए हुए कारोबार और कुल संपत्ति की भी चर्चा हो रही है.

कितनी है कुल संपत्ति? | Prateek Yadav Net Worth

मीडिया रिपोर्ट्स और 2024 के आंकड़ों के अनुसार, प्रतीक यादव की व्यक्तिगत नेट वर्थ 5.5 करोड़ से 7 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई थी, जबकि उनकी सालाना कमाई करीब 1.5 करोड़ रुपये थी. हालांकि, उनकी पत्नी अपर्णा यादव द्वारा पिछले चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, इस दंपति की कुल चल-अचल संपत्ति करीब 23 करोड़ रुपये बताई गई थी. इसमें बड़ा हिस्‍सा अपर्णा यादव का बताया जाता है. 

जिम से लेकर रियल एस्टेट तक बिजनेस

प्रतीक यादव मूल रूप से एक उद्यमी और फिटनेस फ्रीक थे. उन्होंने लंदन से MBA करने के बाद लखनऊ में अपने बिजनेस की नींव रखी थी. उनका कारोबार कई सेक्‍टर्स में था. 

  • फिटनेस सेक्टर: उन्होंने लखनऊ में 'द फिटनेस प्लानेट' और 'आयरन कोर फिट' (Iron Core Fit) जैसे हाई-एंड जिम चेन की शुरुआत की. इन जिमों में इटली और अमेरिका से मंगवाए गए आधुनिक उपकरण लगे हैं और इनकी सालाना फीस करीब 35 हजार रुपये है.
  • रियल एस्टेट: रियल एस्टेट प्रतीक की कमाई का दूसरा बड़ा जरिया था. वे प्रॉपर्टी डीलिंग, कंस्ट्रक्शन और बड़े रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में निवेश करते थे.
  • गारमेंट ब्रांड: साल 2019 में उन्होंने 'आयरन हाइड अपैरल' नाम से अपना फिटनेस गारमेंट ब्रांड भी लॉन्च किया था.

लग्जरी कारों का शौक और निवेश

प्रतीक को महंगी कारों और रेसिंग का बेहद शौक था. उनके गैराज में करीब 5 करोड़ रुपये की लैम्बॉर्गिनी के अलावा रेंज रोवर और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल थीं. फोर्ब्स के अनुसार, उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट निवेश और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता था.

Advertisement

कौन होगा उत्तराधिकारी?

प्रतीक यादव के जिम बिजनेस और रियल एस्टेट फर्म्स का प्रबंधन अब उनके कानूनी उत्तराधिकारी के पास जाएगा. अगर उन्‍होंने कोई नॉमिनी बना रखा होगा तो उनके हाथों में प्रतीक का बिजनेस जाएगा. वहीं बैंक खातों में जमा पैसे भी नॉमिनी के खाते में जाएंगे. जानकार बताते हैं कि ऐसे मामलों में अंतिम मालिकाना हक कानूनी वारिसों का ही रहता है. 

प्रतीक यादव के परिवार में उनकी पत्नी अपर्णा यादव और उनकी बेटी हैं. कानूनी तौर पर उनकी चल-अचल संपत्ति, जिम बिजनेस और रियल एस्टेट साम्राज्य की मुख्य उत्तराधिकारी उनकी पत्नी अपर्णा यादव हो सकती हैं. राजनीति से दूर रहकर अपना साम्राज्य खड़ा करने वाले प्रतीक यादव का इस तरह असमय जाना यादव परिवार के लिए एक बड़ी क्षति बताई जा रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: Prateek Yadav Business: जिम-फिटनेस से रियल एस्‍टेट तक, क्‍या-क्‍या बिजनेस करते थे प्रतीक यादव, कितना फैला था कारोबार?

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death News Updates: भैया जिंदगी से बोर हो गए थे... प्रतीक यादव की मौत पर बड़ा दावा