Petrol-Diesel Price Today: आज 14 मई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानें ताजा भाव

Petrol, Diesel Prices Today, May 14, 2026: क्या मिडिल ईस्ट संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आपके शहर में भी पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है? ब्रेंट क्रूड के $106 पार पहुंचने और RBI गवर्नर के ताजा संकेतों ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Petrol Diesel Price Hike: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि अगर वेस्ट एशिया संकट ज्यादा समय तक जारी रहता है तो सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं.

Petrol Diesel Prices On May 14 : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन पर दबाव के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई है. गुरुवार, 14 मई को भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने सुबह 6 बजे नए रेट जारी किए.  देश के कई शहरों में आज ईंधन की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. कहीं पेट्रोल महंगा हुआ है तो कई शहरों में तेल सस्ता भी हुआ है.हालांकि, फिलहाल बड़े शहरों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली, मुंबई समेत कुछ बड़े शहरों में आज भी दाम स्थिर बने हुए हैं. लेकिन सरकार और RBI के हालिया बयानों ने संकेत दिए हैं कि अगर वेस्ट एशिया संकट लंबा चला तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है.  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में लोगों से ईंधन बचाने, गैर-जरूरी खर्च कम करने और विदेशी यात्रा से बचने की अपील की थी. इसके बाद बाजार में यह चर्चा तेज हो गई कि सरकार महंगाई और बढ़ते आयात बिल को कंट्रोल करने के लिए तेल की कीमतों कीमतों में बदलाव कर सकती है.ऐसे में जानिए आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल कितने रुपये लीटर मिल रहा है.

Brent Crude $106 के करीब,ईरान युद्ध और होर्मुज संकट से बढ़ी चिंता

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है. अमेरिका और चीन के बीच ट्रंप-शी जिनपिंग बैठक पर निवेशकों की नजर है, वहीं ईरान युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में संकट के चलते तेल सप्लाई पर असर पड़ रहा है. भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है, इसलिए ग्लोबल कीमतों का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ सकता है.

RBI गवर्नर ने पेट्रोल-डीजल महंगा होने के दिए संकेत

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि अगर वेस्ट एशिया संकट ज्यादा समय तक जारी रहता है तो सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं. उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार ने बढ़ी हुई लागत आम जनता पर पूरी तरह नहीं डाली है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करना मुश्किल हो सकता है.

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बाधा के कारण तेल और गैस सप्लाई प्रभावित हुई है और इसका असर भारत पर दिखने लगा है. रुपये में कमजोरी और डॉलर के मुकाबले गिरावट भी चिंता बढ़ा रही है.

देश में पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं-पेट्रोलियम मंत्रालय 

पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में फिलहाल पेट्रोल, डीजल और LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. सरकार के मुताबिक रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं.कहीं भी फ्यूल की कमी या ड्राई आउट की स्थिति नहीं है.LPG सप्लाई सामान्य बनी हुई है.पिछले 3 दिनों में 1.26 करोड़ LPG सिलेंडर डिलीवर किए गए.मंत्रालय ने लोगों से पेट्रोल-डीजल बचाने, मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने, कारपूलिंग अपनाने और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का उपयोग बढ़ाने की अपील की है.

Advertisement

आज पेट्रोल-डीजल के रेट,दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं ताजा भाव?

  • दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर मिल रहा है, दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
  • मुंबई में आज पेट्रोल ₹103.54 प्रति लीटर और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर बिक रहा है, यहां भी कीमतें स्थिर हैं.
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹94.30 प्रति लीटर और डीजल ₹82.45 प्रति लीटर पर बना हुआ है, कोई बदलाव नहीं हुआ.
  • चेन्नई में डीजल ₹92.39 प्रति लीटर पर स्थिर है, जबकि पेट्रोल की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई है.
  • बेंगलुरु में भी पेट्रोल 4 पैसे महंगा होकर ₹102.96 प्रति लीटर,डीजल ₹90.99 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है.
  • हैदराबाद में पेट्रोल ₹107.50 प्रति लीटर है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ.
  • कोलकाता में कोलकाता में पेट्रोल 4 पैसे बढ़कर ₹105.45 प्रति लीटर हो गया है ,डीजल ₹92.02 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है.

इन शहरों में आज पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

  • चेन्नई में पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर ₹100.80 प्रति लीटर हो गया है.
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 35 पैसे घटकर ₹95.30 प्रति लीटर और डीजल 33 पैसे घटकर ₹87.77 प्रति लीटर पर आ गया है.
  • नोएडा में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर ₹94.74 प्रति लीटर  और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर ₹87.81 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • भुवनेश्वर में पेट्रोल 38 पैसे घटकर ₹100.97 प्रति लीटर और डीजल 37 पैसे घटकर ₹92.55 प्रति लीटर पर आ गया है.

PM Modi की जनता से 7 बड़ी अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से कहा है कि...

  • पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें
  • जहां संभव हो वर्क फ्रॉम होम अपनाएं
  • मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें
  • कारपूलिंग बढ़ाएं
  • विदेशी यात्रा टालें
  • स्वदेशी सामान खरीदें
  • इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाएं
  • गैर जरूरी सोने की खरीद न करें

उन्होंने खाने के तेल की खपत कम करने और प्राकृतिक खेती अपनाने की भी अपील की ताकि विदेशी मुद्रा पर दबाव कम हो सके.

पेट्रोल-डीजल के दाम पर सबकी नजर

फिलहाल देश में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य है, लेकिन ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. अगर मिडिल ईस्ट संकट और लंबा खिंचता है और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती रहती हैं, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi के काफिले में बड़ी कटौती! विपक्ष को लगी मिर्ची? | Mic On Hai