देश में नए लेबर कोड (New Labour Laws) के आने के बाद आपकी सैलरी स्ट्रक्चर पूरी तरह बदलने वाला है. नए नियमों के तहत अब आपकी बेसिक पे (Basic Pay), महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और रिटेंशन अलाउंस को मिलाकर आपकी कुल सालाना सैलरी (CTC) का कम से कम 50% होना अनिवार्य है. अगर आपके अन्य भत्ते जैसे बोनस, HRA, स्पेशल अलाउंस कुल सैलरी के 50% से अधिक होते हैं, तो उस अतिरिक्त हिस्से को आपकी बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा.
इससे कई कर्मचारियों की बेसिक सैलरी पहले के मुकाबले बढ़ जाएगी. अगर आप सालाना ₹6 लाख यानी हर महीने ₹50,000 कमाते हैं, तो आपकी सैलरी और पेंशन फंड पर इसका क्या असर होगा, आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं.
हाथ में आने वाला पैसा क्यों होगा कम?
भले ही आपकी कुल ग्रॉस सैलरी (Gross Salary) नहीं बदली है, लेकिन बेसिक पे बढ़ने की वजह से आपकी इन-हैंड सैलरी (In-Hand Salary) में थोड़ी कमी आ सकती है. इसका कारण यह है कि ईपीएफ (EPF) और ईएसआईसी (ESIC) जैसे सोशल सिक्योरिटी बेनिफिट आपकी बेसिक सैलरी से जुड़े होते हैं. बेसिक पे बढ़ने का मतलब है कि इन फंड्स में आपका कॉन्ट्रीब्यूशन भी बढ़ जाएगा, जिससे हर महीने आपके बैंक खाते में आने वाला पैसा यानी टेक होम सैलरी (Take-home Pay) थोड़ी कम हो जाएगी.
₹6 लाख के पैकेज पर सैलरी कैलकुलेशन
मान लीजिए आपकी सालाना सीटीसी (CTC) ₹6 लाख है. नए नियमों से पहले और बाद के बदलाव कुछ इस तरह होंगे...
बेसिक पे (Basic Pay): पहले यह ₹20,000 थी, जो अब बढ़कर ₹25,000 हो गई है.
HRA और स्पेशल अलाउंस: एचआरए (HRA) ₹10,000 से बढ़कर ₹12,500 हो गया, लेकिन स्पेशल अलाउंस ₹17,600 से घटकर ₹10,100 रह गया है. हालांकि, कुल ग्रॉस सैलरी ₹47,600 प्रति माह पर ही स्थिर है.
पीएफ योगदान (EPF Contribution): कर्मचारी का पीएफ हिस्सा ₹2,400 से बढ़कर ₹3,000 हो गया है, जबकि नियोक्ता (Employer) का हिस्सा ₹2,400 से घटकर ₹1,800 हो गया है.
फाइनल टेक-होम सैलरी: इन बदलावों के बाद, हाथ में आने वाली नेट सैलरी ₹45,000 से घटकर ₹44,400 रह गई है. यानी हर महीने आपकी जेब में ₹600 कम आएंगे.
रिटायरमेंट फंड और ग्रेच्युटी में होगा बंपर इजाफा
भले ही हर महीने मिलने वाला कैश थोड़ा कम हुआ हो, लेकिन आपके लॉन्ग-टर्म सेविंग्स को जबरदस्त बूस्ट मिलेगा. पीएफ (Provident Fund) में अधिक योगदान का मतलब है कि रिटायरमेंट के समय आपके पास एक मोटा फंड होगा. इसके अलावा, आपकी ग्रेच्युटी (Gratuity) की रकम में भी बढ़ोतरी होगी. ₹6 लाख के इसी उदाहरण में, एक साल की ग्रेच्युटी लगभग ₹14,423 बनती है, जो 5 साल की सर्विस के बाद ₹72,115 तक पहुंच जाएगी.
रिटायरमेंट सेविंग की टेंशन नहीं, सुरक्षित होगा आपका भविष्य
नए लेबर कोड का मकसद कर्मचारियों की सोशल सिक्योरिटी और भविष्य को आर्थिक रुप से सुरक्षित बनाना है. यह बदलाव आपको आज थोड़ा कम पैसा दे सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित करता है कि जब आप काम से रिटायर (Retirement Savings) होंगे या नौकरी बदलेंगे, तो आपके पास और पीएफ के रूप में एक बड़ी सिक्योरिटी फंड मौजूद होगी.
ये भी पढ़ें - दुबई में घर खरीदना हुआ सस्ता! पहली बार 5.9% तक गिरे प्रॉपर्टी के दाम, मिडिल ईस्ट तनाव ने बिगाड़ा खेल













