क्या AI छीन लेगा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की नौकरी? NDTV AI समिट में एक्सपर्ट ने दिया चौंकाने वाला जवाब

NDTV AI समिट में एक्सपर्ट दीपक धनक ने कहा, AI चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की जगह नहीं लेगा, बल्कि AI का उपयोग करने वाले प्रोफेशनल्स दूसरों से आगे निकल जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

NDTV AI Summit 2026: जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया बढ़ती जा रही है, हर प्रोफेशनल के मन में एक ही डर है, क्या मेरी जॉब सेफ है? इसी मुद्दे पर NDTV AI समिट में रॉकेट के को-फाउंडर और चार्टर्ड अकाउंटेंट से AI एक्सपर्ट बने दीपक धनक ने अपनी राय सभी के सामने रखी. जहां उन्होंने बताया कि समय के साथ अपडेट हो रहे लोगों को कोई खतरा नहीं है.

AI को यूज करने वाला करेगा रिप्लेस

जब दीपक धनक से सवाल किया कि क्या एआई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की जगह ले लेगा, तो उन्होंने साफ कहा, "मुझे नहीं लगता कि एआई या कोई भी टूल किसी इंसान की जगह ले पाएंगा. लेकिन जो व्यक्ति जो इन टूल्स को समझता है और इनका इस्तेमाल करना जानता है, वो बिल्कुल उस शख्स को रिप्लेस कर देगा जो एआई को यूज नहीं कर रहा है."

जरूरी कामों के लिए मिलेगा समय

दीपक धनक ने बताया कि काम दो तरह के होते हैं. पहला जो बहुत बोरिंग होते हैं और दूसरा जो कोर वैल्यू वाले होते हैं.  आज हम प्रोसेस और स्पीड के समय में गैर-जरूरी कामों में उलझ गए हैं. एआई इन कामों को संभाल लेगा, जिससे प्रोफेशनल्स के पास उन कामों के लिए ज्यादा समय होगा जिसमें वो माहिर हैं.

NDTV AI Summit Deepak dhanak

क्या है वाइब कोडिंग?

समिट में धनक ने वाइब कोडिंग के कॉन्सेप्ट पर भी राय रखी. उन्होंने बताया कि पहले सॉफ्टवेयर या वेबसाइट बनाने के लिए कोडिंग और इसकी जानकारी होना जरूरी थी. लेकिन वाइब कोडिंग के जरिए अब आप केवल प्रॉम्प्ट लिखकर सॉफ्टवेयर तैयार कर सकते हैं. एआई मॉडल आपके शब्दों को तकनीकी बारीकियों में बदल देंगे.

सफलता का नया मंत्र

दीपक ने जोर देकर कहा कि भविष्य में केवल एफिशिएंसी ही जीत का पैमाना नहीं होगी. जीत इस बात पर निर्भर करेगी कि आपका समाधान कितना गहरा है, प्रोडक्टिविटी कितनी है और वो क्लाइंट की जरूरतों के हिसाब से कितना अनुरुप है. कुल मिलाकर एआई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का दुश्मन नहीं, बल्कि उनका सबसे बड़ा हथियार बनने वाला है. शर्त बस इतनी है कि आपको समय के साथ खुद को बदलना होगा.

यह भी पढ़ें- भारत में AI सुपरपावर बनने की क्षमता, NDTV AI Summit में बोले पूर्व ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक

Advertisement
Featured Video Of The Day
Salman Khan Father Health Update: 'Ventilator पर हैं Salim, ब्रेन हेमरेज...' डॉक्टर ने दिया अपडेट