Mushroom Farming Business Idea: आजकल हर कोई चाहता है कि घर बैठे कोई ऐसा काम किया जाए जिससे तगड़ी कमाई हो. अगर आप भी कम पैसे में मोटी कमाई करना चाहते हैं, तो मशरूम की खेती यानी 'सफेद सोना' आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई बड़ा खेत या जमीन खरीदने की जरूरत नहीं है. आप अपने घर के एक छोटे से अंधेरे और बंद कमरे से भी इसे शुरू कर सकते हैं. आजकल मशरूम का बिजनेस काफी ट्रेंड में भी है. इसकी वजह ये है कि यह बिजनेस आपको बहुत कम समय में लखपति बना सकती है. तो चलिए आपको बताते हैं कि
साल में सिर्फ 4 महीने काम, पूरे साल का आराम!
मशरूम की खेती की सबसे मजेदार बात यह है कि यह एक सीजनल बिजनेस है. खास तौर पर ठंड के मौसम में यानी दीपावली से लेकर होली के बीच इसकी बंपर पैदावार होती है. यानी साल के सिर्फ 4 महीने जी-तोड़ मेहनत करके आप साल भर की कमाई एक साथ कर सकते हैं. शादियों का सीजन हो या होटल-रेस्टोरेंट, आजकल हर जगह मशरूम की डिमांड इतनी ज्यादा है कि माल तैयार होते ही हाथों-हाथ बिक जाता है.
कम जगह और मामूली खर्च, ऐसे करें शुरुआत
मशरूम उगाने के लिए आपको बस एक बंद कमरे और थोड़े से रॉ मटेरियल जैसे बीज और खाद की जरूरत होती है. आजकल डीलर्स ये सारा सामान सीधे आपके घर तक पहुंचा देते हैं. कमरे में एक बार सेटअप लगाने के बाद मशरूम बहुत जल्दी तैयार हो जाते हैं. बाजार में मशरूम का रेट वैसे तो ₹200 किलो तक रहता है, लेकिन अगर आप इसे थोक भाव में ₹150 किलो भी बेचते हैं, तब भी आपकी जेब में मोटा पैसा आएगा.
मशरूम के बिजनेस से महीने में ₹1 लाख तक कैसे कमाएं?
मशरूम की खेती में कमाई वाकई जबरदस्त है. मान लीजिए आप एक छोटे कमरे से हर दिन 15 से 20 किलो मशरूम निकालते हैं. ₹150 के भाव से आपकी हर दिन की कमाई ₹2,250 से ₹3,000 के बीच होगी. इस तरह हर महीने की सेल लगभग ₹67,000 से ₹90,000 तक होगी.
इसमें बिजली और खाद का मामूली खर्च निकाल दें, तब भी शुरुआती लेवल पर आप ₹40,000 से ₹50,000 महीना आसानी से बचा सकते हैं.लेकिन कमाई यहीं नहीं रुकने वाली है.जैसे-जैसे आप कमरे का साइज बढ़ाएंगे या मशरूम का बिजनेस बढ़ाएंगे, आपकी महीने की कमाई बड़े आराम से ₹1 लाख के पार पहुंच जाएगी.
मार्केट में जबरदस्त डिमांड
मशरूम आजकल हर पार्टी और त्योहार के मेनू का जरूरी हिस्सा बन गया है. इसकी डिमांड हर दिन बढ़ रही है, इसलिए बेचने की कोई टेंशन नहीं है. आप इसे सीधे मंडी में, सब्जी बेचने वाले को या फिर लोकल होटलों में सप्लाई कर सकते हैं. कम मेहनत और ज्यादा मुनाफे वाला यह बिजनेस आज के समय का सबसे हॉट बिजनेस आइडिया है.














