दूध-दही, बटर-पनीर के दाम क्‍या बढ़ने वाले हैं? युद्ध के बीच सरकार ने दिया अपडेट

Dairy Products Prices to be remain unchanged: केंद्रीय पशुपालन और डेयरी विभाग की निदेशक पूजा रुस्‍तगी ने बताया कि पशुपालन और डेयरी विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और डेयरी सप्‍लाई चेन को सुचारु बनाए रखने के लिए कई सक्रिय कदम उठाए गए हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dairy Products Prices Hike Updates: देश में डेयरी प्रॉडक्‍ट्स की सप्‍लाई को लेकर केंद्र सरकार ने अपडेट दिया है.

Milk Price Hike Update: मिडिल ईस्‍ट में अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच तेल और गैस की सप्‍लाई बाधित है. होर्मूज जलडमरूमध्‍य (Strait of Hormuz) नहीं खुलने के चलते कच्‍चे तेल की कीमतें फिर से 92-100 डॉलर/बैरल के करीब बनी हुई है. शिपिंग बाधित होने और देश में ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने के चलते जहां महंगाई की आंच हमारी थाली तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. वहीं इस बीच एक राहत भरी खबर आ रही है. उम्‍मीद जताई जा रही है कि देश में दूध, दही, पनीर या दूसरे डेयरी प्रॉडक्‍ट्स के दाम फिलहाल नहीं बढ़ने वाले हैं. 

'दूध की खरीद, प्रोसेसिंग, सप्‍लाई सामान्‍य'

केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया है कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच देशभर में दूध की खरीद, प्रोसेसिंग और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है. केंद्रीय पशुपालन और डेयरी विभाग की निदेशक पूजा रुस्‍तगी ने बताया कि दूध और डेयरी उत्पादों की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. बाजार में किसी प्रकार की आपूर्ति बाधित नहीं हुई है और संकट के दौरान भी डेयरी किसानों को भुगतान लगातार किया जा रहा है. 

'डेयरी सप्‍लाई चेन को सुचारू बनाए रखने पर जोर'

सीनियर अधिकारी पूजा रुस्‍तगी ने बताया कि पशुपालन और डेयरी विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और डेयरी सप्‍लाई चेन को सुचारु बनाए रखने के लिए कई सक्रिय कदम उठाए गए हैं.  उन्‍होंने बताया कि हाल ही में देशभर के राज्य दुग्ध महासंघों और संघों के साथ मीटिंग की गई थी, जिसमेंदूध की उपलब्धता की समीक्षा की गई. साथ ही डेयरी सेक्टर पर मिडिल ईस्‍ट संकट के असर पर भी चर्चा की गई.  

Advertisement

LPG की जगह PNG का इस्‍तेमाल करे डेयरी उद्योग 

देश में कमर्शियल और इंडस्ट्रियल LPG की स्थिति काफी हद तक सुधरी है, लेकिन आपूर्ति पूरी तरह सामान्‍य नहीं हो पाई है. ऐसे में केंद्र सरकार LPG की जगह PNG को बढ़ावा देना चाहती है. AHD डायरेक्‍टर पूजा रुस्तगी ने कहा कि जहां तक संभव हो, डेयरी उद्योग को PNG का इस्तेमाल करना चाहिए.

पूजा रुस्तगी ने कहा कि डेयरी उद्योग को ईंधन, गैस की सप्‍लाई में कोई दिक्‍कत नहीं है. उन्होंने बताया कि पशुपालन और डेयरी विभाग मौजूदा हालात पर लगातार नजर रख रहा है और डेयरी वैल्यू चेन को सुचारु बनाए रखने के लिए जो भी जरूरी लग रहा, किया जा रहा है. पशुपालन विभाग नियमित रूप से स्‍टेकहोल्‍डर्स के साथ बैठकें भी कर रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 500 रुपये के नोट कहां और कैसे छपते हैं, कितना आता है खर्च, RBI ने बताया

Featured Video Of The Day
Kanpur Twin Murder Update: 5 दिन पहले खरीदा चापड़, Sleeping Pills देकर Father ने किया कत्ल