Market Prediction: निफ्टी में पिछले कुछ सेशन से जारी उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार, 30 मार्च 2026 का ट्रेडिंग सेशन निवेशकों के लिए बड़ा अहम रहने वाला है. बीते शुक्रवार बाजार में आई गिरावट ने निवेशकों को परेशान कर दिया है, जहां निफ्टी 23 हजार के नीचे फिसलकर 22,819.60 पर बंद हुआ. जियो पॉलिटिकल टेंशन और बिकवाली के चलते बाजार का सेंटिमेंट फिलहाल बियरिश देखने को मिल रहा है.
निफ्टी के लिए बड़ी बातें
टेक्निकल चार्ट पर निफ्टी ने एक बड़ी बेयरिश कैंडल बनाई है, जो लो लेवल पर और कमजोरी का संकेत देती है. मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, निफ्टी के लिए अब 22,650–22,600 का जोन सपोर्ट के रूप में काम करेगा. अगर इंडेक्स इस लेवल के नीचे टिकता है, तो ये गिरावट 22,400 और फिर 22,200 तक जा सकती है.
हाई लेवल की बात करें तो 23,150–23,200 अब एक मजबूत रेजिस्टेंस बन गया है. जब तक निफ्टी 23,300 के पार जाकर सस्टेन नहीं करता, तब तक हर उछाल पर बिकवाली का प्रेशर देखने को मिल सकता है.
Market Prediction
बैंक निफ्टी का हाल
बैंक निफ्टी में भी शुक्रवार को 2.6% से ज्यादा की गिरावट आई. इंडेक्स फिलहाल 52,274 के लेवल पर है. इसके लिए 51,800–51,700 का लेवल एक बड़ा सपोर्ट है. अगर बैंकिंग शेयरों में बिकवाली जारी रहती है और ये लेवल टूटता है, तो बैंक निफ्टी 51 हजार के लेवल को भी छू सकता है. वहीं, ऊपर की ओर 52,800 और 53,300 का लेवल पार करना बड़ी चुनौती होगी.
मार्केट पर किन बातों का होगा असर
इस हफ्ते बाजार में केवल तीन ट्रेडिंग सेशन होंगे, जिससे उतार-चढ़ाव बढ़ने की पूरी उम्मीद है. ईरान-इजरायल टेंशन और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल मार्केट के लिए बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है. इसके अलावा, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बनाया है.
ट्रेडर्स के लिए सलाह
बाजार के अभी के माहौल को देखते हुए एक्सपर्ट का मानना है कि ट्रेडर्स को बड़ी खरीदारी से बचना चाहिए. सेल ऑन राइज यानी उछाल पर बिकवाली की प्लानिंग फिलहाल बढ़िया दिख रही है. निवेशकों को सलाह है कि वो स्टॉप लॉस का पालन करें और मिडकैप के साथ स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ा ध्यान रखें, क्योंकि वहां गिरावट की स्पीड सबसे ज्यादा हो सकती है.














